काउंटिंग एजेंट्स के ट्रेनर तैयार करेगी कांग्रेस:25 मई को 27 लोकसभाओं से 100 अभिकर्ता भोपाल बुलाए

Updated on 23-05-2024 11:36 AM

4 जून को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले कांग्रेस सतर्क है। काउंटिंग में गड़बड़ी आशंका को देखते हुए कांग्रेस मप्र की 27 लोकसभा सीटों के काउंटिंग एजेंट्स की ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार करेगी। 25 मई को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 27 लोकसभाओं के करीब 100 मास्टर ट्रेनर्स को एक्सपर्ट के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

27 लोकसभाओं के कैंडिडेट्स के वर्कर होंगे ट्रेंड

एमपी कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य विभाग के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भोपाल में हुई लोकसभा प्रत्याशियों की 20 तारीख को बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में चर्चा हुई थी कि इस मतगणना के संबंध में बारीकी से निगरानी और जांच की आवश्यकता है। कई तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण की जरूरत है।

इन सब को लेकर 25 मई को भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में सभी लोकसभाओं इंदौर और खजुराहो को छोड़ दिया जाए तो हर प्रत्याशी के दो-तीन लोगों को यहां ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें तकनीकी कारण बताए जाएंगे कि कैसे 80-85 साल के लोगों के वोट देखे जाएंगे, कैसे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, कैसे ईवीएम का रखरखाव किया जाएगा, कैसे उसकी गणना होगी, कैसे पर्चियां की गिनती की जाएगी। इन सारी चीजों के बारे में बारीकी से जानकारी देने के लिए यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ट्रेनिंग देंगे।

मास्टर ट्रेनर करेंगे काउंटिंग एजेंट्स को ट्रेंड

धनोपिया ने बताया कि भोपाल में ट्रेनिंग के बाद मास्टर ट्रेनर जो वह यहां से सीख कर समझ कर जाएंगे। सब भ्रांतियां समझने के बाद वह आगे लोकसभा की मतगणना के अभिकर्ता नियुक्त किए जाने हैं। हर लोकसभा क्षेत्र में औसतन दो से ढ़ाई हजार मतदान केंद्र है, सभी के अलग-अलग एजेंट नियुक्त होते हैं। इन सभी काउंटिंग एजेंट्स को मतगणना की बारीकियां बताई जाएंगी।

4 जून को भोपाल में बनेगा कंट्रोल रुम
4 जून को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक कंट्रोल रुम स्थापित होगा। जिसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता कमलनाथ , दिग्विजय सिंह मौजूद रहेंगे। कहीं भी कुछ भी समस्या होती है तो हम चुनाव आयोग से संपर्क करके समस्या का हल करेंगे।

फार्म 17C से होगी क्रॉसमैचिंग
धनोपिया ने कहा- हमारी तैयारी है कि जिन-जिन जगह पर मतदान केंद्रों से फॉर्म 17c प्राप्त हुए हैं। हम समरी बनवा कर उनको कंसोलिडेटेड कर रहे हैं। हर मतदान केंद्र से एक 17सी का फॉर्म मिलता है जिसमें मशीन का नंबर होता है, मतों की संख्या होती है और कितने मत डाले वह होता है। उसकी समरी बनाकर हम मतगणना करते समय ईवीएम मशीन के साथ 17सी फॉर्म का टैली करेंगे। देखेंगे कि कोई अंतर तो नहीं आ रहा, अंतर होगा तो हम शिकायत करेंगे। अगर 17सी फॉर्म के साथ हमारी मतगणना की संख्या मिल जाती है तो तो उसके बाद जो भी बढ़ाने का फर्जीवाड़ा हुआ है वह मायने नहीं रखता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.