ब्रांड मोदी पर अब सीधा अटैक करेगी कांग्रेस, जानें रायपुर से पार्टी ने क्या दिया संदेश

Updated on 28-02-2023 06:14 PM
नई दिल्ली : रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन में कांग्रेस ने दो अहम मुद्दों पर अपनी ओर से संदेश देने की कोशिश की। पहला मुद्दा था कि वह ब्रांड मोदी पर सीधा हमला करने करने से नहीं हिकचेगी। वहीं दूसरा संदेश यह कि पार्टी विपक्षी एकता की दिशा में बाधक नहीं है और वह इस दिशा में कोशिश करेगी। रायपुर अधिवेशन में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी पर हमला तो किया ही गया, बल्कि ब्रांड मोदी के दो सबसे मजबूत पक्ष पर अब सीधा हमला करेगी। पहला अडानी मुद्दे को पूरे देश में उठाने की घोषणा के साथ करप्शन से इसे जोड़ना और दूसरा चीन का मुद्दा उठाकर उनके राष्ट्रवाद पर हमला करना।
बीजेपी के राष्ट्रवाद को काउंटर करने की रणनीति
रायपुर में ही अडानी मुद्दे पर पूरे देश में आंदोलन चलाने की रणनीति बनी और आनन-फानन में इसकी घोषणा भी की गई। पूरे सम्मेलन में अडाणी मुद्दा पार्टी के मूल अजेंडे में रहा। वहीं पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रवाद को भी काउंटर करने के लिए सम्मेलन में विस्तार से चर्चा की। रायपुर अधिवेशन में विपक्षी एकता पर भी कांग्रेस का नरम रवैया दिखा। खासकर पिछले साल जयपुर चिंतन शिविर के उलट इस बार लगभग सभी नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की बात की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने इस मसले पर बात की और माना कि विपक्षी एकता की जरूरत है तो प्रियंका गांधी ने भी अपने भाषण में विपक्षी एकता का जिक्र किया। दरअसल कांग्रेस अपने सर्वोच्च मंच से यह संदेश नहीं देना चाहती थी कि वह विपक्षी एकता की हिमायती नहीं है। न ऐसा दिखाना चाहती थी कि वह इस दिशा में गंभीर नहीं है।
विपक्षी एकता पर हुई चर्चा
कांग्रेस अधिवेशन में विपक्षी एकता पर बात ऐसे समय उठी जब पिछले कुछ दिनों से तमाम क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस को इसके लिए पहल करने को कहा है। दिलचस्प बात है कि 25 फरवरी को जब रायपुर मं कांग्रेस अधिवेशन चल रहा था उसी समय बिहार में पूर्णिया में महागठबंधन की रैली नीतीश कुमार ने कांग्रेस को इसके लिए पहल लेने को कहा था। मालूम हो कि बीते साल उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी ने क्षेत्रीय दलों की सीमाओं गिनाते हुए कहा था कि देश में अकेली कांग्रेस ही है, जो बीजेपी व संघ से लड़ सकती है।
राहुल के बयान पर हुई थी तीखी प्रतिक्रिया
राहुल का कहना था कि क्षेत्रीय दलों की अपनी जगह तो हैं, लेकिन उनकी कोई विचारधारा नहीं होती। बीजेपी भी जानती है कि क्षेत्रीय दलों के हित क्षेत्रीय होते हैं, इसलिए वे उसे नहीं हरा सकते। राहुल के इस बयान पर एसपी, आरजेडी, जेएमएम से लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस व सीपीएम तक तमाम क्षेत्रीय दलों की ओर से तीखी टिप्पणियां आई थीं। लेकिन इस बार रायपुर में कांग्रेस ने बाकी क्षेत्रीय दलों तक संदेश देने में सफल रही कि वह विपक्षी एकता के लिए पहल करने को तैयार है, लेकिन इसकी रूपरेखा तय करने में उसकी अहम भूमिका होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.