
भोपाल । नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के कांग्रेस कार्ययोजना बनाकर प्रचार अभियान चलाएगी। इसमें इंटरनेट मीडिया के सभी माध्यमों का भरपूर उपयोग किया जाएगा। जिला, संभाग और राज्य स्तर पर नियमित तौर पर पत्रकारवार्ताएं होंगी।
इनमें उठाए जाने वाले मुद्दे पार्टी स्तर से निर्धारित किए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना बनाने के लिए मंगलवार को ल भारतीय कांंग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख जयराम रमेश, वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा और सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं सुप्रिया श्रीनेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के साथ बैठक करेंगे। मंगलवार सुबह पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत इसके लिए भोपाल पहुंच चुके हैं।