विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस प्रदेशभर में करेगी विरोध:सभी 55 जिलों में महिला कांग्रेस करेगी प्रेस कांफ्रेंस

Updated on 27-09-2025 01:52 PM

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में कांग्रेस आज प्रदेशभर में विरोध दर्ज कराएगी। सभी 55 जिलों में महिला कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और मंत्री विजयवर्गीय एवं विजय शाह के बयान पर आपत्ति लेगी।

मंत्री विजयवर्गीय के बयान का समर्थन करते हुए मंत्री शाह ने कल एक बयान में खंडवा में बगल में बैठी विधायक कंचन तनवे की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये मेरी सगी बहन भी हैं तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा। यह हिंदुस्तानी संस्कृति और सभ्यता नहीं सिखाती है।

कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में मंत्री के बंगले का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने उनकी झूमाझटकी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय के पोस्टर पर बनी जीभ पर गंगाजल छिड़क कर 'शुद्धिकरण' किया। कांग्रेस का कहना है कि मंत्री का बयान महिलाओं और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का अपमान है। वहीं शाजापुर में भी कांग्रेस ने मंत्री के पुतले फूंके।

मैंने विदेशी और भारतीय संस्कृति की बात कही

अपने बयान पर शुक्रवार को भोपाल में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-मेरा भाषण टुकड़ों-टुकड़ों में लेकर कोई भी बात उठा लेंगे तो यह अच्छी पत्रकारिता नहीं है।

विजयवर्गीय ने पूछा- आप भी पत्रकार हैं। आप अपनी बहन को बीच चौराहे पर आलिंगन करते हैं क्या? हमारे संबंध प्रेम के संबंध हैं। मैं भी अपनी बहन का सिर चूमता हूं। मैं रिश्ते की पवित्रता पर प्रश्न चिन्ह नहीं उठा रहा हूं। मेरा पूरा भाषण सुनते तो यह प्रश्न ही नहीं उठता। मैंने भारतीय संस्कृति और विदेशी संस्कृति की बात की है।

पटवारी बोले- सीएम नहीं बन पाए तो विजयवर्गीय पागल हो गए

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। पटवारी ने कहा- कैलाश विजयवर्गीय ने जो टिप्पणी की वो राहुल गांधी पर नहीं बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता पर टिप्पणी की है।

यह बोले थे मंत्री विजयवर्गीय

शाजापुर में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- 'हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारी बहनों के गांव जीरापुर में पानी तक नहीं पीते हैं। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर आते थे। आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं।

मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप में से कौन हैं, जो अपनी जवान बहन-बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है। ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं। इसमें उनकी गलती नहीं है। वह विदेश में पले-बढ़े हैं। ऐसे संस्कार का अनुभव है। वह प्रधानमंत्री को भी तू तड़ाक करके बात करते हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.