गोदावरी स्टील प्लांट हादसे में मृतकों को न्याय दिलाने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Updated on 27-09-2025 01:56 PM

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी स्टील प्लांट हादसे में 6 मजदूरों की मौत और कई मजदूरों के घायल होने की घटना को लेकर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही मृत मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई।


मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आनंद पांचाल, प्रदेश सचिव शब्बीर खान, राजेश त्रिवेदी, शरद गुप्ता, मनोज यादव, करन राज, कमल भाई, राजेश कटारे, मोहम्मद आलम, काका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.