कांग्रेस एक काम बता दे जो बाबा साहेब के लिए किया हो... जब पीएम मोदी ने सुनाया था श्‍यामा प्रसाद और आंबेडकर का वो किस्‍सा

Updated on 14-04-2023 07:34 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजधानी में 26 अलीपुर रोड पर डॉ आंबेडकर नेशनल मेमोरियल का शुभारंभ किया था। पीएम ने उस दिन इतिहास के कुछ कड़वे पन्‍ने पलटे थे। कांग्रेस को आईना दिखाया था। चुनौती दी थी कि वह एक काम बता दे जो उसने बाबा साहेब (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) के लिए किया हो। उन्‍होंने आंबेडकर से जुड़ा किस्‍सा सुनाते हुए बताया था कि कैसे जीवित रहते हुए कांग्रेस ने उनका अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके रास्‍ते में वो सभी रोड़े डाले जिससे आंबेडकर का संसद पहुंचने का रास्‍ता रुक जाए। तब कोई और नहीं, बल्कि डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी आंबेडकर के पीछे मजबूती के साथ खड़े हुए थे। पीएम मोदी ने यह किस्‍सा सुनाते हुए बताया था कि कैसे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने आंबेडकर के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं।
पीएम ने क‍िया था पहले लोकसभा चुनाव का ज‍िक्र
प्रधानमंत्री ने बताया था कि 1951 में कैबिनेट से इस्‍तीफा देने के बाद बाबा साहेब ने 1952 में लोकसभा का आम चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने न सिर्फ उनके खिलाफ अपना उम्‍मीदवार उतारा, बल्कि खुद नेहरू उनके खिलाफ प्रचार के लिए पहुंच गए थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इस कारण बाबा साहेब को हार का अपमान सहना पड़ा था। इसके बाद बाबा साहेब ने 1954 में भंडारा सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा। लेकिन, दोबारा कांग्रेस ने उनके खिलाफ उम्‍मीदवार उतारा। फिर बाबा साहेब को लोकसभा पहुंचने से रोक दिया गया। इस लगातार अपमान के समय अगर उनका साथ किसी ने दिया था तो वह डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी थे। उनके प्रयासों से बाबा साहेब राज्‍यसभा में पहुंचे थे। डॉ श्‍यामा प्रसाद वही थे जिन्‍होंने जन संघ को जन्‍म दिया जो भारतीय जनता पार्टी के रूप में काम कर रही है।
पीएम ने दी थी कांग्रेस को खुली चुनौती
पीएम ने तब कांग्रेस को चुनौती दी थी कि वह एक काम बता दे जो उसने बाबा साहेब के लिए किया हो। कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नहीं है। जवाब के नाम पर वो सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं।

दरअसल, 1952 में जब लोकसभा का पहला चुनाव हुआ था तब नेहरू लहर थी। नेहरू जनमानस पर छाए हुए थे। जो कोई भी उस समय कांग्रेस से चुनाव लड़ा, जीत गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर भी इस चुनाव में खड़े हुए थे। आजादी के संघर्ष में आंबेडकर सबसे प्रमुख शख्सियतों में से थे। वह महात्मा गांधी से 22 साल छोटे थे। 14 अप्रैल 1891 को दलित परिवार में वह जन्मे थे। देश में उनके जैसा पढ़ा-लिखा उस समय शायद ही कोई था। इकोनॉमिक्‍स से दो-दो डॉक्टरेट की डिग्रि‍यां थीं उनके पास। एक अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से। दूसरी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से। आंबेडकर की योग्यता को देखते हुए उन्हें ड्राफ्टिंग कमिटी का चेयरमैन बनाया गया था।
नेहरू ने आंबेडकर के पीए को चुनाव में खड़ा क‍िया था
पहले लोकसभा चुनाव में आंबेडकर का रास्‍ता रोकने के लिए नेहरू ने उनके पर्सनल असिस्‍टेंट नारायण काजरोलकर को मैदान में खड़ा किया था। उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए खुद नेहरू ने कैंपेनिंग भी की थी। आंबेडकर तब शेड्यूल्‍ड कास्‍ट फेडरेशन पार्टी से चुनाव लड़े थे। यह सीट थी बॉम्‍बे नॉर्थ सेंट्रल। 1954 में भी नेहरू ने ही दूसरी बार पक्‍का किया कि वह भंडारा से उपचुनाव में न जीत पाएं। राज्‍यसभा के जरिये आंबेडकर की संसद में एंट्री हुई थी। 26 अलीपुर रोड जहां डॉ आंबेडकर नेशनल मेमोरियल का पीएम ने शुभारंभ किया था, वहीं बाबा साहेब ने 6 दिसंबर 1956 को अंतिम सांस ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.