विधायक के लेटर का कांग्रेस ने दिया जवाब:राहुल गांधी को लिखे लेटर पर गरमाई पॉलिटिक्स

Updated on 06-12-2022 05:30 PM

विधायक रमेश मेंदोला के राहुल गांधी को लिखे लेटर को लेकर इंदौर में पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। राहुल गांधी को लिखे लेटर को लेकर कांग्रेस नेता ने मैदान संभाला। उन्होंने भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए उन्हें लेटर का जवाब भी दिया है।

दरअसल, सोमवार को विधायक रमेश मेंदोला ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए एक लेटर लिखा। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी इसे शेयर किया। आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में थी। अलग-अलग शहरों और स्थानों से होकर यात्रा गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और लोग शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही विधायक रमेश मेंदोला ने उन्हें ई-मेल के जरिए ये लेटर लिखा। इसके बाद से इंदौर में सियासी पारा चढ़ने लगा।

पहले आप जान लीजिए विधायक ने क्या लेटर लिखा है...

सोमवार को विधायक रमेश मेंदोला ने राहुल गांधी को लेकर एक लेटर लिखा। ई-मेल में लिखे इस लेटर में उन्होंने कहा कि आप 80 दिनों से नफरत छोड़ो का नारा लगा रहे हैं पर अभी तक आप अपने मन से अपनी काकीजी यानी मेनका गांधी और छोटे भाई वरुण के प्रति अपने भरी नफरत को तो निकाल नहीं पाए। आप मेनका जी के घर आशीर्वाद लीजिए तो लगेगा आपका नारा सच्चा है। इस लेटर में कई ओर भी बातें लिखी है। इस लेटर का ट्वीट भी विधायक रमेश मेंदोला ने किया था।

विधायक रमेश मेंदोला ने 40 साल पहले की एक घटना को भी याद दिलाते हुए लिखा कि 28 मार्च 1982 की रात को जब आपके परिवार ने मेनका जी को घर से निकाला था। तब से आप और आपके पूरे परिवार के मन में उनके प्रति नफरत का जहर भरा हुआ है। यह बात पूरा देश जानता है। आपके मन में उनके लिए इस कदर नफरत भरी है कि पिछले 40 साल में न आप उनके घर गए न उन्हें आपकी माताजी ने आपके घर बुलाया। इस लेटर के माध्यम से आपसे आग्रह है कि दूसरों को ज्ञान देने के पहले आपके, सोनिया गांधी और प्रियंका के मन में अपनी काकीजी मेनका जी के लिए बसी नफरत को बाहर निकालिए। आप ऐसा करेंगे तो ही लोगों को ये भरोसा होगा कि आप वाकई नफरत छोड़ने का नारा दिल से लगा रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कई और भी बातों का जिक्र अपने इस लेटर में किया।

विधायक के लेटर पर कांग्रेस का पलटवार…

विधायक रमेश मेंदोला के इस लेटर पर इंदौर में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने विधायक के लेटर पर पलटवार किया है। इस पलटवार में उन्होंने विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदौर में भाजपा में ही कुछ नेताओं को लेकर आपसी मतभेद है। इसे लेकर वे विधायक रमेश मेंदोला को ट्ववीट भी कर रहे है।

निगम चुनाव में प्रसार का दिया उदाहरण

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने निगम चुनाव को लेकर दिए गए विज्ञापन और पोस्टरों को लेकर उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान की बात करें तो रमेश मेंदोला ने खुद चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए पोस्टरों में विज्ञापनों पुष्यमित्र भार्गव का, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे तक का फोटो नहीं लगाया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य ही है कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। जब ऐसा था तो उन्हें खुद राहुल गांधी से मिलने आना था।

गले मिलकर नफरत दूर करें

कांग्रेस नेता ने कहा कि छोटे भाई होने के नाते बड़े भाई से निवेदन किया है कि आप सबसे पहले पुष्यमित्र भार्गव और गौरव रणदिवे को गले लगाकर अपने मन की नफरत को दूर करें। नफरत को दूर करने के लिए भाईचारे के लिए, प्रेम के लिए ही राहुल गांधी इंदौर आए थे, शायद आप उनकी भावना को नहीं समझ पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.