कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर आए थे सुर्खियों में

Updated on 09-10-2022 05:48 PM
जयपुर
 
राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में सुबह 7:35 बजे ली अंतिम सांस ली।विधायक भंवरलाल शर्मा को शनिवार सुबह SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया, किडनी में इन्फेक्शन समेत मल्टीपल दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था. SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा के निर्देशन में मेडिकल बोर्ड देख-रेख कर रहा था। शनिवार को सीएम अशोक गहलोत ने शर्मा का हालचाल जानने के लिए एसएमएस अस्पताल गए थे। भंवर लाल शर्मा सरदारशहर से 7 बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

सरकार गिराने के लगे थे आरोप
कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा पाटलट कैंप के माने जाते थे। हालांकि, बाद में सीएम गहलोत की तारीफ कर सुर्खियों में आए थे। भंवर लाल शर्मा पर भैरोसिंह शेखावत और गहलोत सरकार को गिराने के आरोप लगे थे। गहलोत सरकार गिराने और बचाने में भंवर लाल शर्मा का अहम रोल माना गया था। चूरू जिले के सरदार शहर से कांग्रेस के विधायक भंवर लाल शर्मा का 77 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हुआ।  निमोनिया बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान भंवर लाल शर्मा ने दम तोड़ दिया और अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी स्थिति के बारे में जानने के लिए शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अस्पताल पहुंचे थे।
 
कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने मई 2014 को राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय मीडिया के लिए चर्चित चेहरा बन गए थे। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने राहुल गांधी और उनके सलाहकारों को जोकर कहा था। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले भंवर लाल शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। भंवरलाल शर्मा ने राहुल गांधी को जोकर कहा था। उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार का सदस्य होने के कारण राहुल को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गई। वरना उन्हें कोई अनुभव नहीं है।  हालांकि, बाद में भंवर लाल शर्मा की कांग्रेस में वापसी हो गई थी। सीएम गहलोत ने भंवर लाल शर्मा के बेटे को राजनीतिक नियुक्ति भी दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.