हिमाचल के विधायकों को रायपुर ला सकती है कांग्रेस:हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा; मुख्यमंत्री भूपेश बोले-संभालकर तो रखना होगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

Updated on 08-12-2022 07:35 PM

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं। अब तक गुजरात में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसी के साथ हिमाचल कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग यानी अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का खतरा भी महसूस होने लगा है। बताया जा रहा है कि नतीजों के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को रायपुर अथवा जयपुर-उदयपुर ला सकती है।

सरायपाली विधानसभा से भेंट-मुलाकात कर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर कहा, काउंटिंग चल रहा है तो आखिरी तक इंतजार करना चाहिए। हम लोगों को उम्मीद थी कि हम हिमाचल में सरकार बनाएंगे। वह सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहां मुझे पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है तो वहां जाना भी है। कांग्रेस विधायकों को रायपुर लाए जाने की संभावना से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, विधायकों को यहां तो नहीं लाएंगे लेकिन अपने साथियों को संभालकर तो रखना पड़ेगा। भाजपा कुछ भी कर सकती है। वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। गुजरात चुनाव के रुझानों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गुजरात में भी हमें आखिरी तक इंतजार करना चाहिए। वह बड़ा प्रदेश है। 20-22 राउंड की गिनती होगी।

उपचुनाव में जीत को बताया लोगों का भरोसा कायम

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने बड़ी लीड ले ली है। मुख्यमंत्री ने कहा, भानुप्रतापुर का नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। वहां पर मनोज मंडावी जी के किये हुए काम पर मुहर लगी है। भाजपा वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के लिए भी कड़ा संघर्ष कर रही है। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन की वजह से उपचुनाव हुए हैं।

कांग्रेस के लिए पहले भी संकट मोचक बना है छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दूसरे राज्यों में कांग्रेस विधायक दल के लिए पहले भी संकट मोचक बना है। पिछले साल असम चुनाव के बाद कांग्रेस गठबंधन के विधायकों को टूट से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ लाया गया था। इस साल राज्यसभा चुनाव में हरियाणा का पूरा विधायक दल रायपुर के रिसॉर्ट में कई दिन रहा। अगस्त में झारखंड में सियासी संकट आया तो कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के विधायकों को एक सप्ताह तक नवा रायपुर के रिसॉर्ट में ठहराया गया।

चंडीगढ़ में रहेगा भूपेश बघेल का मोर्चा
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर बाद रायपुर से चंडीगढ़ रवाना होंगे। बताया गया कि 2.45 पर उनकी उड़ान है। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल रेडिसन जाएंगे। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिमाचल की स्थिति को लेकर रणनीतिक चर्चा होनी है। जरूरत महसूस हुई तो वे शिमला के लिए भी रवाना हो जाएंगे। वहां कांग्रेस विधायक दल को एकजुट रखना अभी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने जा रही है। राजीव शुक्ला और दूसरे प्रमुख नेता दिल्ली में पहले ही मोर्चा संभाल चुके हैं।

अभी तक का रुझान कुछ ऐसा है
दोपहर एक बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हो चुकी थी। वहीं 38 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा ने दो सीटें जीत ली थीं और 24 पर उसके उम्मीदवार एक नंबर पर चल रहे थे। तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.