कांग्रेस नेता ने साथियों से साथ मिलकर मारा चाकू:गाली देने से रोकने पर विवाद

Updated on 09-12-2022 07:35 PM

रायपुर की पुलिस ने युवक कांग्रेस नेता और उसके साथियों को अरेस्ट किया है। ये सब मिलकर बीती रात शहर में चाकू से एक युवक पर हमला करने की वजह से गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को इन्हें पकड़कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।

मामला बुधवार रात 2 बजकर 30 मिनट का है। अपना जन्मदिन मनाने जुनैद हसन बैजनाथपारा गया हुआ था। जुनैद अपने दोस्तों के साथ बैजनाथ पारा के मन्नत होटल पहुंचा। यहां सभी बातें कर रहे थे। पहले से यहीं दूसरी टेबल पर कांग्रेस नेता प्रभाकर झा अपने साथियों के साथ मौजूद था। जुनैद के मुताबिक प्रभाकर के साथ बैठे लड़के गाली-गलौज कर रहे थे।

प्रभाकर के साथियों का शोर सुनकर जुनैद परेशान हुआ, जाकर उनसे कहने लगा कि शांत रहें और गालियां न दें। इतना सुनते ही युवक कांग्रेस नेता प्रभाकर झा ने कांच का गिलास फेंकर जुनैद को मारा, इससे उसके चेहरे और कान के पास चोट लगी। जुनैद ने बताया कि प्रभाकर और उसके साथी नशे में लग रहे थे। टोके जाने पर मारपीट करने लगे।

प्रभाकर के साथ मौजूद राहुल सिंह और रोशन नाम के लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। जुनैद ने बताया कि पीटते हुए युवक होटल के बाहर आ गए चाकू निकालकर लहराने लगे, इसके बाद मुझपर रोशन ने चाकू से जांघ पर वार कर दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव को आए तो प्रभाकर और उसके साथी जान से मार देने की धमकी देकर फिर से चाकू लहराकर भीड़ को धमकाने लगे और भाग गए। होटल के बाहर हुए बवाल के बाद काेतवाली थाने की पुलिस ने अब गुरुवार को इन बदमाशों को युवक कांग्रेस नेता के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस केस में कांग्रेस नेता प्रभाकर झा, राहुल सिंह और रोशन सिंह को गिरफ्तार किया है।

रात भर अड्‌डेबाजी
शहर का इकलौता इलाका है बैजनाथ पारा जहां रात के 3 बजे तक दुकानें खुली रहती हैं। देर रात यहां पूरी सड़क पर 2 हजार युवकों का जमघट लगा रहता है। सिगरेट और चाय पीते कई गुटाें में यहां शहर के निगरानीशुद बदमाश भी तफरी करते हैं। आए दिन यहां मारपीट की घटनाएं भी होती हैं। बावजूद इसके यहां होने वाली आधी रात की अड्‌डेबाजी जारी है।

इंजीनियर पर हो चुका है जानलेवा हमला
रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में 5 दिसंबर को सिविल इंजीनियर युवक प्रियांश मूर्ति को तीन लड़कों ने चाकू मार दिया था। इनमें से दो नाबालिग थे। गबरू नाम के युवक ने इतनी बुरी तरह से इंजीनियर को चाकू मारा कि घायल युवक के 2 ऑपरेशन करने पड़े उसका इलाज जारी है अब भी वह ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में है। एक दिन बाद इस केस में गबरू और इसके नाबालिग साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.