घटिया राजनीति के लिए विवाद पैदा कर रही है कांग्रेस... नए संसद भवन पर घेरा तो भाजपा ने किया पलटवार

Updated on 23-05-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: देश की नई संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन होने वाला है। लेकिन, इससे पहले ही इसपर विवाद बढ़ता जा रहा है। कारण यह है कि इसका उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन का कहना है कि नई संसद का उद्घाटन पीएम की जगह राष्ट्रपति को करना चाहिए। इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अपनी 'घटिया राजनीति' के लिए संसद भवन के उद्घाटन पर अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है।
कांग्रेस नेता घटिया राजनीति का सहारा लेते हैं
भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, 'जब भी कोई अच्छी चीज होती है तो कांग्रेस नेता घटिया राजनीति का सहारा लेते हैं जो राहुल गांधी के नेतृत्व में इसकी पहचान बन गई है। जब देश नए संसद भवन के निर्माण पर गर्व महसूस कर रहा है, तो इसके नेता फिर से एक नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।' भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि राष्ट्रपति मुर्मू भी चाहती हैं कि मोदी नए भवन का उद्घाटन करें। प्रधानमंत्री 28 मई को इसका उद्घाटन करने वाले हैं।

कांग्रेस खेल बिगाड़ने की अपनी आदत नहीं छोड़ सकती
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बलूनी ने कहा, 'राहुल गांधी की अराजकतावादी राजनीति के कारण उसकी विकृत मानसिकता अधिक गहरी हो गई है और यह पूरी तरह से नजर आ रहा है क्योंकि देश संसद के नए भवन के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जो भारतीय लोकतंत्र का प्रतीक होगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां 'नकारात्मक और पराजयवादी मानसिकता' को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा, 'नए संसद भवन का निर्माण एक गौरवशाली क्षण है और हर भारतीय इस पर गर्व महसूस कर रहा है। हालांकि, कांग्रेस खेल बिगाड़ने की अपनी आदत को छोड़ नहीं सकती। उन्हें देश के लोगों ने खारिज कर दिया है और इस तरह की टिप्पणियां उनकी हताशा को दर्शाती हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.