सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने रचा चक्रव्यूह, दिग्विजय के दांव से गुना में रोचक हुआ मुकाबला

Updated on 08-04-2024 12:37 PM

 भोपाल। करीब सात दशकों से राजनीति के मैदान में जमे सिंधिया राजपरिवार के गढ़ ग्वालियर और गुना रहे हैं। पिछली सदी के नौवें दशक तक ग्वालियर पर विपक्षी दलों के हमले बढ़े तो गुना ही इस परिवार का प्रमुख गढ़ बन गया। वर्ष 2019 में इस गढ़ में लगी सेंध ने सिंधिया परिवार और विशेष तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे की चमक फीकी कर दी थी। इस संसदीय क्षेत्र से कई विजयों के बाद उनकी पराजय हुई और इसने उनकी राजनीतिक धारा भी बदल दी। इस गढ़ को वापस पाने की छटपटाहट सिंधिया खेमे में नजर आ रही है।

महल और किला का अदृश्य झंडा

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ परिवार चुनाव मैदान में उतर चुका है। इधर, कांग्रेस ने यादवेंद्र यादव के रूप में एक बार फिर यादव चेहरे को आगे करके वर्ष 2019 को याद दिलाने की कोशिश की है। सिंधिया विरोधी राजनीति वाले यादव परिवार के यादवेंद्र सामने हैं तो पीछे राघौगढ़ के जयवर्धन सिंह चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इस चुनावी महासमर में दोनों दलों के झंडे लेकर महल (ग्वालियर राजपरिवार) और किला (दिग्विजय सिंह की राजगढ़ रियासत) अपनी पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता का अदृश्य झंडा भी थामे हुए हैं। लक्ष्य एक ही है इस बार गुना का गढ़ कौन फतह करता है।

सिंधिया ने बदली रणनीति, जोड़ रहे सीधी कड़ी

गुना के मैदान से यूं तो सिंधिया परिवार दशकों से चुनाव लड़ रहा है लेकिन 2019 ने तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। 19 में केपी यादव के सामने मिली हार से सबक लेकर सिंधिया फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। पहले जनता से संबंध में सेतू परिवार के खासमखास हुआ करते थे इस बार वे खुद एक-एक कार्यकर्ता और आमजन से सीधे बात करने की रणनीति पर चल रहे हैं। इधर उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और बेटा महाआर्यमन भी जनता के बीच चुके हैं। प्रियदर्शिनी कभी किसी छोटी दुकान से समोसे खरीदकर खाती नजर आती हैं तो कभी बंजारों के पारंपरिक कपड़े और साफे की खरीदी करती वहीं महाआर्यमन भी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। इस तर पूरा परिवार जनता से जुड़ने का हर वह उपक्रम कर रहा है जिससे महल और जनता के बीच दूरी कम से कम हो।

कांग्रेस की ओर से सेनापति बन जयवर्धन सिंह ने संभाली कमान

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से कमान दिग्विजय सिंह के पुत्र और राद्यौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने संभाली है। कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र यादव की पहचान मुंगावली और अशोकनगर में तो है लेकिन शिवपुरी अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के मतदाताओं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, दोनों के लिए ही वे नया चेहरा हैं। ऐसे में लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए जयर्वधन सिंह कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयासों में जुटे हैं। उनके पिता तीन दशक बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन जयवर्धन सिंह का अधिक समय गुना लोकसभा में बीत रहा है। शिवपुरी में उन्होंने ही वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति तय की है और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में सक्रिय रहने का भी जयवर्धन सिंह काे लाभ मिल रहा है।

शिवपुरी-पिछोर प्राथमिकता सूची में अंतिम पायदान पर

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने चुनाव को लेकर जो योजना तैयार की है उसमें क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में से शिवपुरी और पिछोर विधानसभा प्राथमिकता सूची में अंतिम पायदान पर नजर आ रही हैं। यादवेंद्र सिंह का ध्यान मुंगावली, चंदेरी, अशोकरनगर, बमौरी और कोलारस पर अधिक है। इन विधानसभाओं में वे यादव, मुस्लिम और दलित वोट बैंक के जरिए जीत की राह तलाश रहे हैं। शिवपुरी में जातिगत समीकरण काम नहीं करते हैं तो पिछोर लोधी बाहुल्य है। ऐसे में यहां कांग्रेस के लिए स्थितियां कठिन हो सकती है लेकिन जयवर्धन हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.