मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा मार्च के पहले पखवाड़े में

Updated on 26-02-2024 12:08 PM
भोपाल। कांग्रेस मार्च के पहले पखवाड़े में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। इसे लेकर तैयारी चल रही है। इस बार नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा। चुनाव में भाजपा द्वारा दी गई झूठी गारंटी को आमजन तक ले जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी जल्द होगा। दो मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

इसमें सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकर्ता और आमजन भाग लेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा रविवार को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में पदाधिकारियों ने कही।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर मुकाबला करना है। बैठक से वर्चुअली जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि सभी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी बड़ी होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में प्रचार-प्रसार करें। दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों को घेरते हुए कहा कि इससे आमजन त्रस्त है।

जो पद पर रहकर काम नहीं करेगा, उसके स्थान पर नए को मौका देंगे

जीतू पटवारी ने बताया कि जल्द ही नई और युवा कार्यकारिणी घोषित होगी। जो पद पर रहकर काम नहीं करेगा, उसके स्थान पर दूसरों को मौका दिया जाएगा। लगातार हो रहे तबादलों को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि चुन-चुनकर अधिकारी बदले जा रहे हैं।

मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए सरकार मध्य प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दे। वर्तमान वित्तीय प्रविधान से ये पूरी होने वाली नहीं हैं। राम मंदिर के निर्माण और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी केवल भारतवर्ष नहीं बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड में है।

केके मिश्रा ने फिर की त्यागपत्र की पेशकश

उधर, मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा ने फिर त्यागपत्र की पेशकश की है। मैं ईडी, सीबीआइ और न ही आयकर से डरता हूं पर 18 वर्ष से लगातार दायित्व निभा रहा हूं। अब दूसरों को मौका दिया जाए। बैठक में पटवारी ने कहा कि पार्टी विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है। जन-जन तक पार्टी की बात पहुंचाने में विभाग अपनी भूमिका निभाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.