अनूपपुर के कोतमा कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी का चुनाव चिन्ह कुर्ता और गमछा पहनकर पहुंचे

Updated on 17-11-2023 07:55 PM
अनूपपुर। जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र से सुनील सराफ कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार हैं। मतदान के दिन एक बार फिर वह अपनी पहनावे को लेकर सुर्खियों में है।शुक्रवार को सुनील सराफ नगर पालिका कोतमा अंतर्गत मतदान केंद्र मतदान करने आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता पहना हुआ था उसमें कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह अंकित था साथ ही वह गले पर पार्टी आधारित गमछा भी रखे हुए थे। इस मामले को आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में देखा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी जब मतदान केंद्र शासकीय बालक विद्यालय पहुंचे।

कक्ष में मौजूद चुनाव दल ने भी कोई रोका-टोका नहीं की

इस दौरान मतदान कक्ष में मौजूद चुनाव दल ने भी कोई रोका-टोका नहीं की। जबकि मतदान केंद्र में कोई भी व्यक्ति कोई भी चुनाव चिन्ह के साथ नहीं जा सकता लेकिन वहां मौजूद किसी भी कर्मचारी के द्वारा सुनील सराफ को रोका टोका नहीं। बताया गया कि पूर्व में भी सुनील सराफ इस तरह के विवादों में सामने आ चुके हैं। इंटरनेट मीडिया में प्रत्याशी सुनील सराफ के मतदान केंद्र में चुनाव चिन्ह से अंकित वस्त्र पहनकर जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसे भाजपा ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है। मामले को जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर ने संज्ञान में लिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने कहा कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी और एफआइआर दर्ज की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.