भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव आज पुन: भरेंगे नामांकन, कर्फ्यू वाली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated on 19-04-2024 11:56 AM
 भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव शुक्रवार को फिर से अपना नामांकन पत्र जमा करने जा रहे हैं। इससे पहले सुबह करीब साढ़े दस बजे वह सोमवारा स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां भवानी चौक पर उनके समर्थन में सभा का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही यहां से रैली निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट तक पहुंचेंगे और फिर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन जमा करेंगे। नामांकन सभा का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, लोकसभा प्रभारी महेंद्र जोशी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, विधायक आतिफ अकील सहित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन जमा करने का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव इससे पूर्व 16 अप्रैल को नवरात्र के दौरान शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला भोपाल के पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा से है, जिन्होंने कल यानी गुरुवार को अपना नामांकन जमा किया था।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन जमा करने और उम्मीदवार के पक्ष में पूरी ताकत से कांग्रेसी बूथ, सेक्टर, मंडल, ब्लाक, जिला और ग्रामीण स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में विजय दिलाने के लिए जुट जाएं। कांग्रेस का सच्चा कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता है, वहीं भाजपा केवल षड्यंत्र और विभिन्न तरह के हथकंडे अपनाकर वोट बटोरती है। यदि हम एक विचारधारा के साथ चुनाव मैदान में जनता के बीच जाएंगे तो जनता हमारे पक्ष में रहेगी, क्योंकि जनता भी पूरी तरह समझ चुकी है कि भाजपा की गारंटी केवल लुभावनी गारंटी है। देश में जो वैमनस्य का वातावरण बना रखा है, उससे देश के हालात गंभीर है। उन्होंने कहा कि युवाओं का समय है, वे बढ़-चढ़कर आगे आए, वरिष्ठ नेताओं का पूरा मागर्दशन उन्हें मिलेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव, मप्र सहप्रभारी सीपी मित्तल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी किसी से डरा नहीं, झुका नहीं, इसलिए सभी मिलकर काम करें और यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैंदान में उतरेगा और पार्टी को एक सम्मानजनक जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़गा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.