पहलवानों के धरने पर कांग्रेस ने मांगा पीएम मोदी से जवाब, खिलाड़‍ी बोले- दूर रहो

Updated on 21-01-2023 06:02 PM
नई दिल्‍ली: जंतर-मंतर के अखाड़े में राजनीतिक रोटियां सेंकने की फिराक में लगी कांग्रेस को पहलवानों ने 'दुत्‍कार' दिया है। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि खिलाड़‍ियों की लड़ाई कुश्‍ती संघ और एक व्‍यक्ति के खिलाफ है। कांग्रेस अपने निजी फायदे के लिए खिलाड़‍ियों के आंदोलन पर ओछी राजनीति नहीं करे। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़‍ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्‍व पर भरोसा जताया है। उन्‍होंने दो टूक कहा है कि उनकी पीएम या बीजेपी के अन्‍य किसी नेता से कोई नाराजगी नहीं है। खिलाड़‍ियों के ये बयान मामले पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिक्रिया के बाद आए। इस मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से चुप्‍पी तोड़ने की अपील की थी। वहीं, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यौन उत्‍पीड़न के आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने को बेहद शर्मनाक बताया था। भारतीय कुश्‍ती महासंघ (WFI) के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगे हैं। लगातार दो दिन से इसे लेकर जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है।
ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट सहित कई जाने-माने भारतीय पहलवान पिछले दो दिनों से जंतर-मंतर पर डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं। उन्होंने बृजभूषण पर यौन शोषण और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इस बीच मामले ने राजनीतिक रंग लेना भी शुरू कर दिया।
कांग्रेस के तमाम नेताओं ने बीजेपी पर बोला था हमला
कांग्रेस के तमाम आला नेताओं ने इसके बहाने केंद्र सरकार को निशाने पर लेने की कोशिश की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं।' कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा, 'कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य... और अब यह नया मामला। बेटियों पर अत्याचार करने वाले भाजपा नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन है।' उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाने की चेतावनी थी? प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए।' केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'हरियाणा के मंत्री से लेकर डब्ल्यूएआई के अध्यक्ष तक सभी पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन न इस्तीफे हुए, न कार्रवाई। देश की महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के मसले पर इनकी पार्टी और सरकार अपने नेताओं को बचाने में लगी हैं। ये बेहद शर्मनाक है।'
मामले पर आई ख‍िलाड़‍ियों की प्रत‍िक्र‍िया, कांग्रेस को लताड़ा
मामले पर राजनीति गरमाती देख खिलाड़‍ी चौंकन्‍ने हो गए। उन्‍होंने अपनी स्थिति को साफ किया। बबिता फोगाट ने ट्वीट करके कहा- खिलाड़ियों की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दीदी स्‍मृति ईरानी और बीजेपी से नहीं है। खिलाड़ियों की लड़ाई फेडरेशन और एक व्यक्ति के खिलाफ है। मैं कांग्रेस पार्टी को यह कहना चाहती हूं कि वह अपने फायदे के लिए खिलाड़ियों के आंदोलन पर ओछी राजनीति करना बंद करे।'

बजरंग पुनिया ने सभी राजनीतिक दलों को हिदायत दी। उन्‍होंने कहा- हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है। हम सभी खिलाड़ी फेडरेशन और उसके अध्यक्ष के खिलाफ लड़ रहे हैं। कोई भी राजनीतिक दल हमारे इस आंदोलन पर राजनीति न करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.