वेस्टर्न कोल फील्ड की माइंस पर सदन में असमंजस:कांग्रेस विधायक बोले- दस खदानों की जमीन वापस लें

Updated on 22-03-2025 04:33 PM

छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र की दस कोल माइंस की हजारों एकड़ जमीन को लेकर विधानसभा में लाए गए संकल्प के दौरान तब असमंजस की स्थिति बन गई। जब कांग्रेस विधायक के प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि चूंकि यह जमीन लीज पर वर्ष 2030 तक के लिए वेस्टर्न कोल फील्ड इंडिया लिमिटेड को आवंटित है, इसलिए भारत सरकार की सहमति के बिना इसे वापस नहीं लिया जा सकता।

ऐसे में राजस्व मंत्री को कांग्रेस विधायक से बार-बार आग्रह करना पड़ा कि वे अपना अशासकीय संकल्प वापस ले लें। आधे घंटे की समझाईश के बाद विधायक सोहन लाल बाल्मीक ने अपना संकल्प वापस ले लिया और कहा कि इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से भारत सरकार को पत्र लिखा जाना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस विधायक सोहनलाल बाल्मीक के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

शुक्रवार रात में सदन में उठा मामला

शुक्रवार को यह मामला रात नौ बजे के बाद तब उठा जब सदन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अशासकीय संकल्पों पर चर्चा शुरू कराई। इस दौरान कांग्रेस के परासिया से विधायक सोहन लाल बाल्मीक ने संकल्प पेश करते हुए कहा कि वेस्टर्न कोल फील्ड को दी गई जमीन की लीज निरस्त की जाए और उसका उपयोग लोकहित में किया जाए। इस पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि वेस्‍टर्न कोल्‍डफील्‍ड लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की सहयोगी इकाई है जो कि भारत सरकार के अधीन है। ऐसी स्थिति में कोयले की लीज़ पर आवंटित भूमि के संबंध में कोई भी निर्णय भारत सरकार के बिना राज्‍य सरकार नहीं ले सकती है। उनकी वर्ष 2030 तक की लीज़ है। सरकार उस जमीन को नहीं दे सकती। मंत्री ने सदन में कहा कि वे विधायक से निवेदन करते हैं कि यह संकल्‍प वापस ले लें।

बाल्मीक बोले, खदानें बंद

कांग्रेस विधायक बाल्‍मीक ने कहा कि वर्ष 1972-73 से पहले कोयला खदानें प्राइवेट में चलती थीं और निजी क्षेत्र के मालिक इन कोयला खदानों को चलाते थे। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने वर्ष 1972-73 में कोयला खदानों का राष्‍ट्रीयकरण किया। उसमें फिर पब्लिक सेक्‍टर में कोल इण्डिया ने इन सारी खदानों को अपने कब्‍जे में लेकर चलाना चालू किया। बाल्मीक ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र में जो कोयला खदानें हैं, बहुत पुरानी थीं और वे खदानें आज बंद हो गई हैं। जहां कोयला खदानें थीं वहां अण्‍डर ग्राउंड माइन थी और कोल प्रॉपर्टी थी। कोल प्रॉपर्टी समाप्‍त होने के बाद कोल इण्डिया ने क्‍लोजर का नोटिस जारी करके उनको बंद कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.