कंफर्म! 'जॉली एलएलबी 3' में साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Updated on 08-06-2023 08:20 PM
भारतीय कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों की बात करें तो 'जॉली एलएलबी' का नाम सुपरहिट फिल्मों में लिया जाएगा। इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से पहली में अरशद वारसी ने काम किया था जबकि दूसरी फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार ने रिप्लेस कर दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के अगले पार्ट में दोनों कलाकार बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक साथ नजर आ सकते हैं।

खबरों के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' में दोनों जॉली एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। हाल ही में अरशद वारसी ने इस खबर को कन्फर्म किया है। अरशद वारसी ने बताया कि 'जॉली एलएलबी 3' बन रही है और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होगी।

अरशद वारसी ने दी गुडन्यूज

Arshad Warsi ने 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर आगे कहा कि यह दूसरी फिल्म होगी जिसमें अक्षय और अरशद की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने बच्चन पांडे में साथ काम किया था, मगर वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

क्या है मुन्नाभाई 3 का अपडेट

वहीं, अरशद से उनकी एक और हिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'मुन्नाभाई' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल वह फिल्म नहीं बन रही है। बकौल अरशद, संजय दत्त, राजकुमार हीरानी, विधु विनोद चोपड़ा समेत सभी लोग चाहते हैं कि 'मुन्नाभाई' सीरीज की तीसरी फिल्म बने लेकिन यह नहीं बन पा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.