भोजपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय "महादेव" महोत्सव का समापन

Updated on 11-03-2024 12:28 PM

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन—रायसेन के सहयोग से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर, भोजपुर में आयोजित तीन दिवसीय महादेव महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर तीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें पहली प्रस्तुति सुश्री शीला त्रिपाठी एवं साथी, भोपाल द्वारा लोकगायन, सुश्री अमिता खरे एवं साथी, भोपाल द्वारा महादेव केंद्रित समूह नृत्य एवं सुश्री रक्षा श्रीवास्तव एवं साथी, मुम्बई द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों का स्वागत एसडीएम रायसेन श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव एवं मंदिर के महंत पवन गिरी ने किया।

शीतल शाम और आध्यात्मिक वातावरण में सांस्कृतिक स्वर—छंद ने कला रसिकों को आत्मिक आनंद से भर दिया। प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ लोकगायन से, जिसमें सुश्री शीला त्रिपाठी एवं साथी, भोपाल ने लोक की परंपराओं में महादेव के प्रति आस्था को स्वरों में प्रस्तुत किया। उन्होंने सर्वप्रथम भोला सजाए लाए पालकी.... दादरा प्रस्तुत किया। इसके बाद राग पीलू में कहरवा पेश किया, जिसके बोल थे भोला सजी के चले हैं....। प्रस्तुति को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मोरे अंगना मा आय भोलेनाथ...., फागुन शिव बउराने...., कितहू देखव ओ मेरी सखिया...., मांगू में वरदान भोला तोरे मंदिर मा.... की प्रस्तुति से श्रोताओं को भक्ति रस में भिगो दिया। उन्होंने प्रस्तुति का समापन कहरवा गाकर किया, जिसके बोल थे मईया झूले झूलना....। सुश्री शीला त्रिपाठी के साथ हारमोनियम पर श्री मांगीलाल ठाकुर, की—बोर्ड पर श्री पंकज राव, बांसुरी पर श्री सुमित प्रजापति, तबले पर श्री तरुण यादव, ढोलक पर श्री मोहित ठाकुर, परकशन पर श्री शुभम नायक और सह—गायिका में सुश्री राजकुमारी वर्मा और सुश्री भूमि शर्मा ने साथ दिया।

इसके बाद शिव केंद्रित नृत्य प्रस्तुति की बेला आई, जिसमें सुश्री अमिता खरे एवं साथी, भोपाल द्वारा प्रस्तुति दी गई। पहली प्रस्तुति अंगिकाम अभिनय दर्पण का प्रारंभिक श्लोक थी, जिसकी रचना आचार्य नंदकेश्वर ने की है और यह भगवान शिव को समर्पित प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में दिखाया कि शिव को भारतीय शास्त्रीय नृत्य के सभी रूपों में नटराज के रूप में पूजा जाता है। अंगिकम में सभी चार अभिनय भगवान शिव के व्यक्तित्व के माध्यम से दर्शाया गया है- सम्पूर्ण ब्रह्मांड उनका शरीर है। दूसरी प्रस्तुति शिव तांडव स्रोतम रही, जिसमें शिव जी का वर्णन कुछ इस प्रकार था जिन्होंने जटारूपी अटवी से निकलती हुई गंगाजी के गिरते हुए प्रवाह से पवित्र किये गये गले में सर्पों की लटकती हुई विशाल माला को धारणकर, डमरू के डम-डम शब्दों से मण्डित प्रचण्ड ताण्डव (नृत्य) किया, वे शिवजी हमारे कल्याण का विस्तार करें। इसकी संगीत परिकल्पना पद्मश्री शोवना नारायण की थी। तीसरी प्रस्तुति रुद्राष्टकम् का सारांश रही। यह रचना स्वामी तुलसीदास की पंद्रहवीं शताब्दी की है। भगवान शिव को वैदिक भगवान रुद्र के रूप में जाना जाता है। इस नृत्य में आठ में से चार सर्गों (छंदों) को लिया गया था। वह प्रतिपादन जो भगवान से जुड़े गुणों, कर्मों, विशेषताओं और रूपांकनों का वर्णन करता है शिव।

अंतिम दिन की तीसरी प्रस्तुति भक्ति एवं सुगम गायन की रही। भक्ति संगीत आत्मा से फूंटता है और परमात्मा से मिलन कराता है। ऐसा ही कुछ नजारा देश की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री रक्षा श्रीवास्तव एवं साथी, मुम्बई द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति में देखने को मिला। उन्होंने अपने गायन की शुरुआत सुबह सुबह ले शिव.... से की। इसके बाद बजा बजा रमतूला...., तोड़ के बंधन.... पायो जी मैंने राम रतन.... और चंदन सा बदन.... से आध्यात्मिक अनुभूतियों से भर दिया। प्रस्तुति में आगे सुगम संगीत का सिलसिला चला, जिसका आगाज आने वाला पल.... से हुआ। अगले क्रम में पल पल दिल के पास...., जिंदगी प्यार का गीत...., दमा दम मस्त कलंदर.... की सुरीली प्रस्तुति से शमां बांध दिया। इसके बाद सुप्रसिद्ध गजल गायक श्री पंकज उधास को समर्पित घुंगरू टूट गए.... गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी सुरमई प्रस्तुति का समापन तू माने या न माने.... से किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.