पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का समापन

Updated on 10-06-2023 05:49 PM

नरोन्हा प्रशासन अकादमी और राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का निर्वाचन संबंधी (थीम वाइस) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन की उपस्थिति में हुआ। 5 से 9 जून तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में 154 से अधिक राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन के समक्ष सभी मास्टर ट्रेनर्स ने प्रेजेंटेशन दिया। श्री राजन ने मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी दी गई जानकारियों को लेकर सवाल पूछे, जिसका मास्टर ट्रेनर्स ने बखूबी जवाब दिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि कई बार मानवीय त्रुटि के कारण जो दिक्कतें आती हैं वह प्रशिक्षण के बाद नहीं आएंगी। आगामी दिनों में जिला और विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आयोग द्वारा 19 जून से 15 जुलाई के मध्य दो दिवसीय प्रशिक्षण इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) दिल्ली में दिया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को फिर से 2 दिवसीय थीम वाइस प्रशिक्षण राज्य स्तर पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भारत निर्वाचन आयोग/इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट दिल्ली के विशेषज्ञों की उपस्थिति में उनका मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, अब जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर (DMLT) और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर (ACLMT) को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग ऑफिसर को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण भी जिला एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा।

इन विषयों पर दिया प्रशिक्षण

मतदान केंद्र, निर्वाचक नामावली, नाम निर्देशन पत्र, ईवीएम, पोस्टल बैलेट पेपर, निर्वाचन व्यय निगरानी, आदर्श आचरण संहिता, सर्विस वोटर, स्वीप गतिविधि, एनजीआरएस, डिस्ट्रिक इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम, पेड न्यूज और एमसीएमसी, पोलिंग पार्टी और मतदान दिवस की व्यवस्थाएँ सहित विभिन्न आईटी एप्लीकेशन के बारे में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.