मतदाता सूची की शुद्धता का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें : श्री राजन

Updated on 27-03-2023 06:00 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कहा है कि प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र का सर्वे कर मतदाता सूची की शुद्धता का कार्य पूर्ण करें। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए एक और मौका उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान रखा जाये कि एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो। दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की विशेष रूप से जाँच करें और मौके पर जाकर उनके आधार नंबर/ समग्र आईडी नंबर प्राप्त करें। साथ ही समान फोटो वाले मतदाताओं का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार विलोपन और संशोधन की कार्रवाई करें। ऐसे मतदाता जिनकी फोटो स्पष्ट नहीं है उन मतदाताओं से संपर्क कर अपने मोबाइल से संशोधित फोटो अपलोड करें।

निर्वाचक नामावली को अधिक प्रभावी और बेहतर बनाने को लेकर आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में आज एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने किया। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं बीएलओ के सुझाव लिए गए।

मतदान केंद्र की सुविधाओं की जानकारी बीएलओ एप से दर्ज करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतदान भवन की लेटेस्ट फोटो अपलोड कर मतदान केंद्र की सुविधाओं की जानकारी (अच्छा/बुरा) बीएलओ एप से दर्ज की जाये।

एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। ऐसे युवा जो 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र हैं। इसके अलावा छूटे हुए मतदाताओं का नाम भी सूची में जोड़े, जिससे कोई भी मतदाता, मतदान से वंचित न रह जाए।

महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने आँगनवाड़ी कार्यकर्ता की लें मदद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाया जाए। पुरूष मतदाता की तुलना में जहाँ महिला मतदाताओं की संख्या कम है, वहाँ महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने आँगनवाड़ी, आशा, ऊषा कार्यकर्ता की मदद लें।

हायर सेकंडरी स्कूल और महाविद्यालय में लगाएँ कैंप

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि 17 वर्ष से अधिक की आयु पूरी कर चुके युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा अधिक से अधिक आवेदन करें, इसके लिए हायर सेकंडरी स्कूल और महाविद्यालयों में विशेष शिविर लगाया जाए।

कार्यशाला में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला सहित मुरैना, सागर, शिवपुरी, ग्वालियर, सतना, छतरपुर, हरदा, राजगढ़, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, आगर मालवा, रीवा, खंडवा, भिंड, निवाड़ी, मंदसौर, राजगढ़, भोपाल, दमोह, शहडोल, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, उमरिया, अशोकनगर, शाजापुर, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, गुना जिले के निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.