निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को समय पर पूरा करें : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

Updated on 08-02-2024 11:52 AM

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि विभागीय सिंचाई परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे प्रदेशवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके। मंत्री श्री सिलावट आज मंत्रालय में संकल्प 2023 से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता श्री शिशिर कुशवाहा, मुख्य अभियंता, बोधी श्री जीपी सोनी, मुख्य अभियंता रीवा, जे एस कुसरे, मुख्य अभियंता, इंदौर श्री पीके वर्मा उपस्थित थे।

संकल्प 2023 के अंतर्गत जलसंसाधन विभाग की पन्ना जिले में रूंज एवं मझगांव मध्यम सिंचाई परियोजना, ग्वालियर एवं चंबल में माधवराव सिंचाई परियोजना, छिंदवाड़ा जिले की पेंच डायवर्सन परियोजना, शिवपुरी जिले की चेंटीखेड़ा सिंचाई परियोजना तथा सतना एवं रीवा जिले की बहोती नहर परियोजना सम्मिलित की गई हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश में 438777 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा विकसित होगी।

मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिए की विभाग द्वारा निर्मित तालाबों को चिन्हित कर उनके सुदृणीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाए। इसके उपरांत परियोजना प्रतिवेदन स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय को प्रेषित किया जाए। मंत्री श्री सिलावट ने यह भी निर्देश दिए कि सभी निर्मित तालाबों में हो रहे अतिक्रमण को तत्परता से हटाया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.