आरडीएसएस के स्वीकृत कार्यों का सर्वे समय-सीमा में पूरा करें

Updated on 14-03-2023 06:30 PM

रिवेम्पड डिस्ट्रीव्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में स्वीकृत कार्यों का सर्वे समय-सीमा में पूरा करवायें। प्रत्येक कार्य की टाइम लाइन तय करें। समय-सीमा में कार्य नहीं करने वाली एजेंसी के विरूद्ध पेनल्टी लगायें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश आरडीएसएस में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तीनों कंपनियों के कार्यों की प्रक्रिया एक समान रखें। श्री तोमर ने कहा कि किसी एजेंसी को कार्य देने से पहले यह जरूर देख लें कि वह पूर्व में ब्लेक लिस्ट तो नहीं रही। उन्होंने कहा कि बिजली बिल वसूली में सख्ती करें। साथ ही मानवीय पहलू का भी ध्यान रखा जाये।

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जहाँ आरडीएसएस में प्रस्तावित योजना को स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल माह में वे स्वयं कुछ जिलों में स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण करेंगे। श्री दुबे ने कहा कि कंपनी की हानियों को कम करें।

एमडी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी श्री एम.आर. रघुराजन, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री गणेश शंकर मिश्रा, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री अमित तोमर और एम.डी. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण श्री अनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.