किसान सम्मान निधि न मिलने पर की थी 181 पर शिकायत, तहसीलदार बोलीं- उसने अभद्रता की

Updated on 18-03-2023 07:20 PM

एक वृद्ध महिला को पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना भारी पड़ गया। दरअसल, वृद्धा और उसके पोते को शिकायत के संबंध तहसीलदार ने कोर्ट में बुलाया। बैंक अकाउंट में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर न होने की वजह तकनीकी खामी बताई। इसके बाद पोते को धारा 151 में जेल वारंट थमा दिया। उसे जेल भेज दिया, थोड़ी देर बाद तहसीलदार ने जमानत देकर कोर्ट से रिहा करवाया। किसान ने कहा- शिकायत बंद करवाने दबाव बनाया गया। वहीं तहसीलदार का कहना है कि, युवक किसान ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, गालियां देने पर उतारू हो गया। बाकी आरोप निराधार है।

मामला, खंडवा तहसील का है, शुक्रवार को तहसील कार्यालय में ग्राम रोहणी निवासी 70 वर्षीय गीताबाई पति भगवानसिंह अपने पोते शुभम पटेल के साथ पहुंचीं थी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत को लेकर दादी व पोता नायब तहसीलदार माला राय की कोर्ट पेश हुए।

दादी गीताबाई का कहना है कि, आधार अपडेट नहीं होने से दो साल से किसान कल्याण योजना की किश्त नहीं मिल रही है। इसलिए पोते शुभम से 181 पर शिकायत करवाई थी। नायब तहसीलदार मैडम ने कहा कि तुमने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्यों की। उसे वापस लो। हमने कहा कि आधार अपडेट हो जाएगा तो शिकायत वापस ले लेंगे। पोते ने भी यह बात कही थी। इस पर नाराज नायब तहसीलदार ने धमकाते हुए कहा कि शिकायत वापस लो नहीं तो जेल भेज देंगे। उन्होंने शिकायत वापस लेने से मना कर दिया। इस पर शुभम को जेल भेज दिया।

पोते के इंतजार में परेशान होती रही दादी

दोपहर करीब 12 बजे से बुजुर्ग महिला गीता बाई अपने पोते शुभम को लेकर परेशान होती रही। तहसील कार्यालय में ही कुर्सी पर बैठी रही। लेकिन इस दौरान उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। इस बीच किसी ने खंडवा में रहने वाले रिश्तेदार सुनील जलखरे को फोन कर बताया कि उसकी नानी तहसील कार्यालय में बैठी है। इसके बाद सुनील उनके पास पहुंचा। गीता बाई ने उसे पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

आधार अपडेट न होने से समस्या, 20 दिन पहले की थी शिकायत

ग्राम रोहिणी निवासी गीताबाई को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की दो किश्त मिली थी। इसके बाद किश्त आना बंद हो गई। उन्हें करीब दाे साल से किश्त नहीं मिल रही है। नाती सुनील ने बताया कि किश्त को लेकर पटवारी से पता किया तो उन्होंने कहा कि केवायसी करवाना होगी। आधार अपडेट करवा लो, इसके बाद किश्त मिलने लग जाएगी। इसके बाद से नानी आधार केंद्र पर चक्कर लगा रही है। वहां कहा जाता है कि अंगूठे का निशान नहीं आ रहा है। इससे आधार अपडेट नहीं हो सकेगा। इसे लेकर सभी जगह भटके लिए लेकिन कहीं भी काम नहीं हुआ। करीब 20 दिन पहले पोते शुभम के मोबाइल से सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपनी समस्या को लेकर शिकायत की थी। इसका शिकायत नंबर 21166018 है। इस शिकायत का अब तक निराकरण नहीं हुआ है।

दबाव नहीं बनाया, अभद्रता करने पर जेल भेजा

नायब तहसीलदार माला राय का कहना है कि, शुभम नाम के किसान ने दादी को सम्मान निधि न मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर रखी थी। इसी संबंध में दोनों को बुलाया गया था। उन्हें केवायसी में आधार अपडेट के संबंध में जानकारी दी गई, लेकिन शुभम विवाद करने लगा। कोर्ट में बाबू को दादागिरी बताकर अभद्रता की।

न्यायालय की गरिमा को देखते हुए उस पर धारा 151 में कार्रवाई कर जेल भेजा था। बाद में परिवार वालों ने गलती स्वीकारी, मैंने शाम को कोर्ट जाकर जमानत दी। बाकी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डालने वाली जैसी कोई बात नहीं है। ये आरोप निराधार है। गीता बाई मुझसे नहीं मिलीं, वह बाहर ही थीं। महिला मुझसे मिलती ताे विवाद ही नहीं होता। केवल पोता शुभम तहसील कोर्ट में आया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.