कंपनियों का दांव! बड़े सियासी दलों को दिया करोड़ों का चंदा, देखिए किसको कितने रुपये मिले

Updated on 22-03-2024 01:14 PM
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) से जुड़ा पूरा डेटा निर्वाचन आयोग को सौंप दिया है। एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, चुनावी बॉन्ड्स से जुड़ी सारी जानकारी तय समय सीमा यानी 21 मार्च शाम पांच बजे से पहले उपलब्ध करा दी है। इसके बाद चुनाव आयोग ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। इसमें बॉन्ड का अल्फा न्यूमेरिक नंबर भी बताया गया है। इससे पता चला है कि किस कंपनी ने कौन से राजनीतिक दल को कितना चुनावी चंदा दिया है। नए डेटा से खुलासा हुआ है कि ऐसी कई कंपनियां हैं, जिन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों को करोड़ों का चंदा दिया है। मेघा ग्रुप सबसे ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों में से एक है। इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) हैदराबाद बेस्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र प्रोजेक्ट से पहले इस कंपनी ने करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) खरीदे थे। मेघा इंजीनियरिंग ने भाजपा-कांग्रेस दोनों को सबसे ज्यादा चंदा दिया है।

बड़े सियासी दलों को दिए करोड़ों रुपये

बीजेपी और कांग्रेस दोनों को मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा और उसकी सब्सिडियरी वेस्टर्न यूपी पावर ने सबसे ज्यादा चंदा दिया है। कंपनी ने भाजपा को 664 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 128 करोड़ का चंदा दिया है। इसी कंपनी ने केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी 390 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इसके बाद वेदांता ने कांग्रेस को दूसरा सबसे बड़ा चंदा 104 करोड़ का दिया है। वहीं फ्यूचर गेमिंग एंड होटल तृणमूल की सबसे बड़ी डोनर रही है। बॉन्ड से 623 करोड़ रुपये गोपनीय रूप से पार्टियों को मिले हैं। इनमें 466.31 करोड़ रुपये भाजपा और 70.77 करोड़ रुपये कांग्रेस को मिले हैं। ये रकम अप्रैल 2019 की है। इस दौरान कंपनियां गुप्त चंदा दे सकती थीं।

इतने वर्षों का है डेटा

इलेक्टोरल बॉन्ड की लेटेस्ट लिस्ट में अप्रैल 2019 से फरवरी 2024 तक का डेटा है। इसमें मार्च 2018 से 1 अप्रैल 2019 तक का डेटा नहीं है। इस दौरान 4002 करोड़ रुपये के 9159 इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे गए थे। इसकी जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अलग याचिका लगाई गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.