'OIC की सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी सोच', इस्लामिक संगठन के बयान पर विदेश मंत्रालय की सख्त प्रतिक्रिया

Updated on 05-04-2023 06:06 PM
नई दिल्ली: भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के राम नवमी पर कई राज्यों में हुई हिंसा को लेकर दिए बयान पर सख्त प्रतिक्रिया की है। विदेश मंत्रालय ने ओआईसी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि यह उनकी सांप्रदायिक और भारत सोच विरोधी सोच को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने कहा, 'हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, ओआईसी सेक्रेटेरिएट का बयान उनके कम्युनल माइंडसेट और भारत विरोधी एजेंडा को दिखाता है।' दरअसल ओआईसी ने रामनवमी में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को मुस्लिमों पर संगठित हमला बताया था।

ओआईसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'हम भारत के संबंध में आज ओआईसी सचिवालय की ओर से जारी किए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं।' उन्होंने कहा, 'यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है।' दरअसल ओआईसी ने रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया (इस्लाम के प्रति पूर्वाग्रह) का उदाहरण बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने साथ मुस्लिमों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।

क्या है ओआईसी का बयान

ओआईसी ने कहा था कि ओआईसी जनरल सेक्रेटेरिएट रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर चिंता में है। मुस्लिम समुदाय को भारत के कई राज्यों में राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान टारगेट बनाया गया। बिहार शरीफ में 31 मार्च को मदरसे को जला दिया गया। ओआईसी ने भारतीय अधिकारियों से इस तरह के कृत्यों के उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। बिहार के नालंदा और रोहतास जिले में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आने के बाद से तनाव हैं। हिंसा के बाद दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.