बांधवगढ़ में बाघों के शिकार की समिति करेगी जांच, अन्य टाइगर रिजर्व में शिफ्ट होंगे बाघ

Updated on 13-03-2024 12:20 PM

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार मौत के मामले की अब तीन सदस्यीय समिति जांच करेगी। विगत तीन वर्षों 2021, 2022 और 2023 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के वनमंडलों में बाघ के शिकार और मृत्यु के कई प्रकरण सामने आए हैं। इन प्रकरणों में अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। कुछ प्रकरणों में पुराने क्षत-विक्षत बाघ के शव मिले हैं और कुछ प्रकरणों में बाघों के शरीर के अवयव ही गायब हो गए।

इसलिए बनाई जांच समिति

इन प्रकरणों में न तो आरोपितों के तलाश की गई और न ही वे गिरफ्तार किए गए और न ही एनटीसीए की एसओपी का पालन किया गया। इसके चलते अब वन्य प्राणी शाखा ने प्रभारी वाइल्ड लाइफ वार्डन शुभरंजन सेन ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और शहडोल वन वृत्त के अंतर्गत तीन साल में बाघों की मौत के प्रकरणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है।

एक माह में रिपोर्ट देगी समिति

वहीं, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघ अन्य टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किए जाएंगे। इनमें स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के प्रभारी रितेश सिरोठिया समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। स्कूल आफ वाइल्ड लाइफ फारेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर की सहायक प्राध्यापक डा. काजल जाधव और अधिवक्ता एवं मानसेवी वन्यप्राणी अभिरक्षक कटनी मंजुला श्रीवास्तव सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति तीन वर्ष में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और शहडोल वन वृत्त में हुई बाघ के शिकार एवं मृत्यु प्रकरणों में स्थानीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई प्रतिवेदनों का सूक्ष्मता से अध्ययन करेगी और एक माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.