शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ जमीन पर बैठे आयुक्त:बोले- कोर्ट के फैसले तक करें इंतजार

Updated on 19-08-2026 12:39 PM
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर बैठकर बातचीत की।

पिछले 15 दिनों से ये उम्मीदवार कार्यालय दिवस में लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय के बाहर डेरा डालकर नौकरी की मांग कर रहे हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे आयुक्त अभिषेक सिंह लोक शिक्षण संचालनालय से घर जा रहे थे। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों ने उनसे बात करने की कोशिश की। इस पर आयुक्त कार्यालय के गेट के सामने ही उनके साथ जमीन पर बैठ गए और सभी की बात सुनी।

आयुक्त ने उम्मीदवारों को आश्वस्त किया कि वे नियमानुसार ही कार्रवाई कर सकते हैं और फिलहाल कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाए। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट का फैसला उम्मीदवारों के पक्ष में आने पर उन्हें सेवा में लेने की प्रक्रिया की जा सकती है।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद करीब 1,000 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद नौकरी से वंचित हैं। दरअसल, आवेदन की अंतिम तिथि तक उनके पास डीएलएड की डिग्री पूरी नहीं थी। इसी वजह से रूलबुक के आधार पर आयुक्त ने उन्हें सेवा में लेने से इनकार किया है।

युवाओं को समझाया- रात में यहां न रुकें, लड़कियों को घर जाने को कहा

आयुक्त अभिषेक सिंह ने प्रदर्शनकारियों की बातें सुनने के बाद उन्हें घर जाने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कोई अवसर मिला तो उन्हें सेवा में लेने में पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में शामिल लड़कियों से उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वे यहां न रुकें और घर चली जाएं। बारिश के मौसम में खुले में रुकना ठीक नहीं है।

55 उम्मीदवार पहुंचे हाई कोर्ट

प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों में से 55 ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि कर्मचारी चयन मंडल की आवेदन प्रक्रिया में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री पूरी होना अनिवार्य है। इसलिए उन्हें अपात्र करना उचित नहीं है और सेवा में लिया जाना चाहिए।

उम्मीदवारों के मुताबिक, वर्ष 2025 में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के 13,089 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आवेदन के दौरान रिजल्ट जारी होने तक संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता होने की बात कही गई थी। हालांकि, अंतिम परिणाम जारी होने के बाद चयन अधिकारियों ने शैक्षणिक योग्यता की कटऑफ डेट 25 अगस्त 2025 तय कर दी।

इस वजह से हजारों उत्तीर्ण उम्मीदवारों को डीएलएड की डिग्री इस तारीख के बाद पूरी होने के कारण अपात्र कर दिया गया। नौकरी से वंचित उम्मीदवारों में परीक्षा में टॉप करने वाली अभ्यर्थी वर्षा भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.