कमिश्नर ने किया निमार्णाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण

Updated on 24-11-2022 04:03 PM

कोण्डागांव

कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने बुधवार को कोंड़ागाँव के ग्राम कोकोड़ी में निमार्णाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विकास कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्लांट एरिया में मैप के आधार पर निर्माण की जाने वाली प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किए। कमिश्नर ने प्लांट में विद्युत, पानी सहित अन्य आवश्यक संसाधनों के सम्बंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्लाण्ट के प्रबंधक संचालक ने बताया कि वर्तमान में प्लांट में सभी ड्राइंग डिजाइनिंग कार्य पूर्ण कर स्टॉफ तथा कर्मचारियों हेतु शेड एवं रहने हेतु अस्थाई आवास की व्यवस्था की गयी है। बॉयलर, फर्मेंटेशन स्टेशन तथा ड्रायर सेक्शन में नींव खुदाई का कार्य पूर्णकर फुटिंग निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रॉ मटेरियल तथा मशीनों के पार्ट हेतु आॅर्डर कर दिया गया है। जबकि कुछ मशीनों के पार्ट प्लांट में ही फेब्रीकेट किये जायेंगे। जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है। सात महीनों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। जिसकी प्रतिमाह समीक्षा भी समिति द्वारा की जा रही है। प्लांट हेतु सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली गयी हैं। स्थानीय कामगारों को कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। जिसके तहत् वर्तमान में 25 से 30 लोगों को प्रतिदिन रोजगार प्राप्त हो रहा है। कुछ दिनों में 24 घण्टे दो से तीन शिफ्टों में कार्यों को संचालित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर आसपास के 150 अधिक लोगों को प्लांट निर्माण कार्यों में शामिल किया जायेगा। जिससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार प्राप्त होगें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.