कमिश्नर डोमन सिंह ने शासकीय संस्थानों का किया निरीक्षण

Updated on 30-01-2026 12:56 PM

सुकमा । बस्तर संभाग के कमिश्नर  डोमन सिंह बुधवार को सुकमा जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर  अमित कुमार के साथ जिले के विभिन्न शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कमिश्नर ने व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ शासन की योजनाओं के जमीनी प्रभाव का आकलन करने हेतु हितग्राहियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद भी किया।

पुनर्वास केंद्र में युवाओं से संवाद

दौरे की शुरुआत पुनर्वास केंद्र से हुई, जहाँ  सिंह ने पुनर्वासित युवाओं की दिनचर्या एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को दिए जा रहे रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण की समीक्षा की। युवाओं ने बताया कि शासन द्वारा उन्हें निःशुल्क 5जी मोबाइल उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे डिजिटल रूप से सशक्त होकर शिक्षा एवं बाहरी दुनिया से जुड़े रह पा रहे हैं। युवाओं ने शासन की नीतियों से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव पर संतोष व्यक्त किया और स्वयं को मुख्यधारा से जुड़ा हुआ महसूस करने की बात कही।

शिक्षा एवं नवाचार पर विशेष फोकस

इसके पश्चात कमिश्नर ने सुकमा स्थित साइंस पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए संचालित वैज्ञानिक गतिविधियों की सराहना करते हुए केंद्र को और अधिक आधुनिक एवं उपयोगी बनाने के निर्देश दिए।

आकार आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान  सिंह ने कक्षाओं का अवलोकन किया, विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था एवं सुविधाओं का जायजा लिया तथा बच्चों से नाम लिखवाकर एवं गणित के सरल प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक स्तर की जाँच की। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध उच्च स्तरीय सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा की।

इस अवसर पर कमिश्नर  डोमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सुविधाओं को पहुँचाने की है। सुकमा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के क्षेत्र में हो रहा कार्य सराहनीय है।

स्वास्थ्य एवं पर्यटन स्थलों का निरीक्षण

कमिश्नर ने आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक का भी निरीक्षण किया, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण तुंगल डैम पहुँचकर उन्होंने पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला सीईओ  मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ  अक्षय भोंसले और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.