मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर बस्तर तिरंगा यात्रा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ

Updated on 13-08-2026 12:07 PM
दंतेवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर निकली ‘बस्तर तिरंगा यात्रा-2026’ के द्वितीय दिवस का शुभारंभ दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की ईष्ट देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बस्तर अंचल और राज्य की खुशहाली, शांति, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना की।

मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उप मुख्यमंत्री शर्मा ने तिरंगा यात्रा के द्वितीय दिवस की यात्रा को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती शौर्य, आस्था और त्याग की धरती है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बस्तर के उन क्षेत्रों तक राष्ट्रभक्ति और विकास का संदेश पहुंचाना है, जहां कभी नक्सलवाद का प्रभाव रहा है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, शांति और विकास का प्रतीक है।

नारायणपुर से दंतेवाड़ा तक पहुंची तिरंगा यात्रा
बस्तर तिरंगा यात्रा के प्रथम दिवस की शुरुआत नारायणपुर से हुई। बाइक रैली के रूप में निकली यह यात्रा मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई, कन्हारगांव, कड़ेनार, बोदली, सातधार और बारसुर होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची। दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से गुजरती यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे का स्वागत किया और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ यात्रा का समर्थन किया।

द्वितीय दिवस में दंतेवाड़ा से यात्रा सुकमा और बीजापुर जिले के विभिन्न नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ेगी। यात्रा का उद्देश्य इन क्षेत्रों में शांति, विकास और राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ाव का संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद और क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को भी करीब से समझने का प्रयास किया जाएगा।

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर होगा यात्रा का समापन
बस्तर तिरंगा यात्रा का तृतीय एवं अंतिम चरण बीजापुर से प्रारंभ होगा। यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। कर्रेगुट्टा जैसे दुर्गम क्षेत्र में तिरंगा पहुंचना बस्तर में बदलते वातावरण, शांति की स्थापना और विकास की नई संभावनाओं का प्रतीक माना जा रहा है।

बस्तर तिरंगा यात्रा के माध्यम से बस्तर की धरती पर ‘नक्सलवाद से आजादी, विकास की ओर बस्तर’ का संदेश दिया जा रहा है। तिरंगे की शान के साथ आगे बढ़ रही यह यात्रा बस्तर के लोगों के विश्वास, साहस और नए भविष्य की आकांक्षाओं को भी स्वर दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.