अश्विन और शार्दुल में टक्कर, फिट हो पाएंगे गिल? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

Updated on 07-10-2023 02:33 PM
चेन्नई: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। रविवार को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा। यह भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का भी पहला मैच होगा। भारतीय टीम ने दो बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है तो ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन रह चुका है। पिछले वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का सफर समेफाइनल में समाप्त हो गया था।

शुभमन गिल चल रहे बीमार

भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके खेलने की उम्मीद नहीं के बराबर है। शुक्रवार को गिल को ड्रिप चढ़ाई गई थी। ऐसे में गिल की जगह रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा बल्लेबाज क्रम में तीसरे नंबर पर विराट कोहली, चौथे पर श्रेयस अय्यर और 5वें पर केएल राहुल खेलते नजर आ सकते हैं। अय्यर और राहुल चोट से वापसी के बाद शानदार लय में चल रहे हैं।

अश्विन या शार्दुल किसे मिलेगा मौका?

भारतीय टीम दो प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ उतरेगी। कुलदीप यादव प्रमुख स्पिनर होंगे। हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे। इसके बाद भी एक जगह खाली बचती है। इस जगह के लिए शार्दुल ठाकुर के साथ ही रविचंद्रन अश्विन दावेदार हैं। चेन्नई की धीमी और स्पिन की मददगार पिच को देखते हुए अश्विन का दावा मजबूत है। वह तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। ऐसे में उन्हें कई मैदान पर खेलने का काफी अनुभव है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.