खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में महाविद्यालयीन विद्यार्थी बनेंगे वॉलेंटियर

Updated on 26-11-2022 04:53 PM
  • बहु-भाषी विद्यार्थियों को प्राथमिकता

भोपाल

प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के 5वें संस्करण का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 8 अलग-अलग जिलों में किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में महाविद्यालयीन विद्यार्थी वॉलेंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और खरगौन में होंगे। इसमें शासकीय महाविद्यालयों के एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थी वॉलेंटियर के रूप में काम करेंगे। खेलो इंडिया में‍विभिन्न राज्यों के लगभग 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे है। विभिन्न प्रांतों से आए इन खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उच्च शिक्षा विभाग बहु-भाषी विद्यार्थियों को वॉलेंटियर के लिए प्राथमिकता देगा। इसके अतिरिक्त शासकीय महाविद्यालयों के खेलों से जुडे विद्यार्थी भी अपना पंजीयन करा सकते है।

खेलों इंडिया गेम्स की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया के बाद 1 से 5 दिसम्बर तक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर पंजीकृत विद्यार्थियों के सत्यापन और चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। 15 दिसम्बर से इन चयनित वालिंटियर्स को विशेषज्ञों द्वारा एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चयनित वॉलेंटियर्स खेल आयोजन के दौरान जिलों में निर्धारित स्थान पर सुबह 7 से शाम 7 बजे तक उपस्थित रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.