MP में कॉलेजों में प्रवेश शुरू, बीएड की न्यूनतम फीस 32 हजार और एलएलबी की 25 हजार तय

Updated on 12-05-2026 12:17 PM

भोपाल। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र के लिए कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने निजी कॉलेजों में संचालित बीएड, एमएड, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों की फीस निर्धारित कर दी है।

समिति ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम फीस तय की है। इसके अनुसार बीएड पाठ्यक्रम की न्यूनतम फीस 32 हजार रुपये और एलएलबी की फीस 25 हजार रुपये निर्धारित की गई है। अन्य पाठ्यक्रमों की फीस भी सशर्त तय की गई है।

एक सत्र के लिए तय होगी फीस

इस बार एएफआरसी ने फीस निर्धारण में नई व्यवस्था लागू की है। अब कॉलेजों की फीस तीन सत्रों के बजाय केवल एक शैक्षणिक सत्र के लिए ही निर्धारित की जाएगी। समिति का कहना है कि इससे फीस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और कॉलेजों के वास्तविक खर्चों के आधार पर निर्णय लिया जा सकेगा।

फीस बढ़ाने के लिए देना होगा पूरा खर्च विवरण

  • कई निजी कॉलेजों ने फीस बढ़ाने के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्होंने अपने खर्चों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। समिति ने ऐसे कॉलेजों को आवश्यक दस्तावेज और वित्तीय जानकारी जमा करने के लिए तीन माह का समय दिया है। कॉलेजों को पैन कार्ड, बैंक खाता नंबर, पिछले तीन वर्षों की बैलेंस शीट, स्टाफ वेतन और अन्य खर्चों का विस्तृत विवरण देना होगा।

  • यदि कॉलेज निर्धारित समय में सभी दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं तो उनकी मांग और वास्तविक खर्चों के आधार पर फीस पर दोबारा विचार किया जाएगा।
  • 782 निजी कॉलेजों ने किया आवेदन

    • समिति के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी प्रो. अनिल शिवानी ने बताया कि प्रदेशभर के 782 निजी कॉलेजों ने फीस निर्धारण के लिए आवेदन किया है। इनमें भोपाल जिले के 100 से अधिक कॉलेज शामिल हैं। समिति प्रस्तावों की जांच के साथ कॉलेजों का निरीक्षण भी करेगी।
    • उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत सभी संस्थानों को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विस्तृत वित्तीय जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। फिलहाल एक सत्र के लिए सशर्त फीस तय की गई है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 September 2026
    वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
     21 September 2026
    लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
     21 September 2026
    नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
     21 September 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
     21 September 2026
    मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
     20 September 2026
    गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
     20 September 2026
    जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
     20 September 2026
    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
     20 September 2026
    पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
    Advt.