कलेक्टर ने की रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा

Updated on 05-09-2022 05:33 PM
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों की बैठक लेकर रायपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली एवं दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा में पूरा करें। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुवेर्दी, परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारी जयंत नाहटा, मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल सहित रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के सभी अधिकारी शामिल रहे।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पूर्व एवं वर्तमान में संचालित सभी कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट इंचार्ज से कहा है कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं के रखरखाव के लिए कार्य एजेंसियों को निर्देशित करने के साथ ही इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी करें। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के एमडी मयंक चतुवेर्दी ने 24 घंटे जल आपूर्ति, स्मार्ट रोड, यूथ हब, शास्त्री बाजार जीर्णाेद्धार योजना सहित जल निकास, तालाब सौंदर्यीकरण आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. भुरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रोजेक्ट आम लोगों के लिए पूरी तरह से उपयोगी रहे इसका ध्यान रखें एवं इनके रखरखाव पर भी समुचित ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने में कोई एजेंसी उदासीनता बरत रही है तो उन पर विधि सम्मत कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मैनेजर सिविल आर.के. गुप्ता, मैनेजर इलेक्ट्रिकल कमलेश वर्मा, डिप्टी जनरल मैनेजर अमित शर्मा, डिप्टी मैनेजर सिविल अमित मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर अंकुर अग्रवाल, योगेंद्र साहू, नेहा पटेल, प्रेरणा अग्रवाल उपस्थित रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.