कलेक्टर ने आरसेटी का किया निरीक्षण

Updated on 10-04-2026 12:08 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आरसेटी में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें एक बैच में लगभग 35 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, प्रभारी लीड बैंक प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, फैकल्टी सदस्य अतुल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के 35 दिनों के भीतर महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे महिलाएं आसानी से अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरो द्वारा ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएं इस कौशल को सीखकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.