कलेक्टर ने ली शिफ्टिंग को लेकर मीटिंग:आग लगी तो प्रशासन को फिर याद आई आरा मशीनों की शिफ्टिंग

Updated on 11-11-2025 12:31 PM

रविवार शाम भारत टॉकीज इलाके में पातरा के पास टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग के बाद आरा मशीनों की शिफ्टिंग को लेकर फिर प्रशासन की नींद खुली है। हादसे में 4 आरा मशीनें और 6 फर्नीचर दुकानें जलकर राख हो गईं। आननफानन में भोपाल कलेक्टर ने सोमवार को इस संबंध में मीटिंग की।

इधर, प्रशासन, मेट्रो कंपनी, बिजली विभाग और लघु उद्योग निगम में समन्वय की कमी फिर सामने आई है। ये एजेंसियां अभी भी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी ढोल रही हैं। अब स्थिति यह है कि शिफ्टिंग दिसंबर से पहले संभव नहीं है। यहां सड़क का काम 50%, नाली 75% और पानी सप्लाई का काम पूरा हो चुका है, जबकि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।

प्लॉट अभी तक तैयार नहीं घटना के बाद सोमवार दोपहर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित विभागों और आरा मशीन संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में खुलासा हुआ कि 40 आरा मशीनों की शिफ्टिंग सितंबर तक होनी थी, पर अब तक प्लॉट पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए हैं। बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा प्रोजेक्ट अटका है।

बिजली कंपनी को नहीं मिले 1 करोड़ बिजली कंपनी ने जुलाई में मेट्रो कारपोरेशन से 1 करोड़ रुपए की डिमांड भेजी थी। मेट्रो का दावा है कि उसने 15 दिन पहले राशि जिला प्रशासन को दे दी, लेकिन अब तक बिजली कंपनी को भुगतान नहीं हुआ। इस कारण बिजली का काम शुरू नहीं हो सका। मेट्रो अब तक प्रशासन को 5.85 करोड़ रुपए दे चुकी है, फिर भी शिफ्टिंग अटकी हुई है।

लघु उद्योग निगम :नवंबर तक देंगे 46 प्लॉट - 

एलयूएन जीएम रवींद्र वर्मा ने बताया कि पहले चरण में 46 प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। 900 मीटर सड़क में से 400 मीटर बन चुकी है, नाली का काम 75% पूरा है और पानी की सप्लाई लाइन बिछ चुकी है। लाइट का काम एक महीने में पूरा होगा। नवंबर के अंत तक प्लॉट प्रशासन को सौंप दिए जाएंगे।

बिजली कंपनी : पैसे मिलते ही शुरू करेंगे काम-

बिजली कंपनी के जीएम जाहिद खान ने बताया कि यहां सब स्टेशन बनाना होगा, जिस पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च आएगा। जैसे ही राशि मिलेगी, काम शुरू कर देंगे।

बचे काम जल्द पूरे होंगे आरा मशीनों की शिफ्टिंग वाली जगह पर काफी काम पूरा हो चुका है। सोमवार की बैठक में एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि बिजली सहित बाकी काम तेजी से पूरे करें। यदि भुगतान अटका है तो उसे तुरंत रिलीज कराया जाएगा। कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.