कलेक्टर ने जशपुर के चिन्हांकित पुरातत्व जगहों की सूची बनाने के दिए निर्देश

Updated on 03-03-2026 12:54 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पुरातत्व समिति की बैठक आयोजित की गई। और जशपुर के पुरातत्व धरोहर को सहेजने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला पुरातत्व समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को जशपुर के सभी विकास खंडों में चिन्हांकित पुरातत्व जगह को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि संबंधित विभाग को   जानकारी भेजी जा सके और जशपुर के पुरातत्व धरोहर को सहेज कर रखा जा सके।

विधायक रायमुनि भगत ने जशपुर विकासखंड के कुछ पुरातत्व जगह का नाम का सुझाव भी दिए हैं।

इनमें ग्वालिन सन्ना देवकोना तमता आदि जगहों का भी नाम पुरातत्व धरोहर की चर्चा की गई है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को पुरातत्व वाली जगहों का अवलोकन कर उस जगह की विशेषता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संग्रहीत करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा जिन गांवों में प्राचीन पुरातत्व धरोहर हैं वहां पर ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव लेकर उस जगहों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए कहा है।

समिति के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव भी दिए हैं।

इनमें पर्यटन स्थल खुड़िया रानी, भैरव पहाड़ मंदिर,रानी कम्बो, आदि अन्य महत्वपूर्ण जगह के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.