नरवा विकास के कामों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Updated on 13-11-2022 06:37 PM

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री आकाश छिकारा सहित सभी जनपदों के सी.ई.ओ. और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने जिले में जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए नालों को बांधने जैसे कामों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने आर.ई.एस. विभाग के अधिकारियों को इन कामों में तेजी लाने के निर्देंश दिए।

कलेक्टर ने सख्त निर्देंशित किया कि लक्ष्य निर्धारित कर समयावधि में नाला बंधान के कामों को पूरा कर लिया जाए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने इन कामों में धीमी प्रगति वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने नालों को बांधकर भूजल स्तर सुधारने और जल संरक्षण के कामों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देंश जिला पंचायत सी.ई.ओ. को दिए। डॉ. भुरे ने नरवा विकास के कामों को जल्द से जल्द कराने के निर्देंश दिए। उन्होंने हर नाले के लिए विस्तृत सर्वेक्षण कर स्थिति अनुसार जगहें और उपयुक्त संरचानाएं बनाने का चिन्हांकन भी करने को कहा। कलेक्टर ने नालों पर बनी पुरानी संरचनाओं की आवश्यकता अनुसार मरम्मत के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने बैठक में चालू रबी सीजन में लगने वाली फसलों में गौठानों में बनी वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देंश दिए। उन्होंने गौठानों में बनी वर्मी कम्पोस्ट का अगले दस दिनों में अधिक से अधिक उठाव सुनिश्चित कराने को भी कहा। वर्मी कम्पोस्ट बनाने और उसके उठाव के लिए डॉ. भुरे ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, वन आदि विभागों को आपसी समन्वय कर परिणाम मूलक प्रयास करने के निर्देंश दिए। उन्होंने जिले में सक्रिय सभी गौठानों में गोबर खरीदी शुरू कराने को भी कहा। कलेक्टर ने गौठानों को आजिविका केन्द्रों के रूप में स्थापित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थायें करने के भी निर्देंश दिए। उन्होंने निमार्णाधीन गौठानों को अगले महीने के अंत तक अनिवार्यता पूरा करने को कहा। कम गोबर खरीदी करने वाले गौठानों की समितियों को सक्रिय करने के भी निर्देंश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, गौधन न्याय योजना, आजिविका मिशन, रूर्बन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित राष्ट्रीय ग्राम स्वजन अभियान जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.