कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा

Updated on 10-10-2025 12:23 PM

दुर्ग। पीएम सूर्य घर योजना के सफल और त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर दुर्ग  अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी कार्यपालन अभियंता, सोलर वेंडर, लीड बैंक मैनेजर और विभिन्न बैंकों के अन्य मैनेजर उपस्थित रहे।

 बैठक में कलेक्टर ने योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य को तेजी से पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी सोलर वेंडर और विभागीय अधिकारी मिलकर सम्मिलित प्रयास करें ताकि जिले को आवंटित लक्ष्य को पूरा किया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जो पूर्व में रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं लेकिन जिन्होंने अभी तक वेंडर का चयन नहीं किया है। उन्होंने अधिकारियों और वेंडरों को निर्देश दिया कि ऐसे उपभोक्ताओं से संपर्क कर सोलर प्लांट स्थापित करने की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों और बैंकों को निर्देश दिए कि शेष आवेदनों पर भी तेजी से कार्यवाही की जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने सभी बैंक मैनेजरों को निर्देश दिया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत लोन की प्रक्रिया में त्वरित कार्यवाही करें ताकि लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बैठक में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत जिले की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत कुल 5910 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1463 सोलर प्लांट स्थापित किये जा चुके हैं। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 1152 उपभोक्ताओं को शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी भी प्रदान की जा चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.