18 शहरों में चली शीतलहर, इन आठ में पारा पांच डिग्री से भी रहा नीचे

Updated on 15-12-2024 02:00 PM
भोपाल। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर और छह शहरों में तीव्र शीतलहर चली। सबसे कम दो डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया।पचमढ़ी सहित आठ शहरों में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सीधी में शीतल दिन रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह 10 वर्ष में दिसंबर का दूसरी बार सबसे कम तापमान हैं। इसके पहले वर्ष 2021 में भोपाल का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजगढ़, रतलाम, उमरिया, मंडला, सिवनी, गुना, नर्मदापुरम, बड़वानी, नीमच, अनूपपुर, शिवपुरी, सिंगरौली में शीतलहर का प्रभाव रहा।

इन शहरों का तापमान पांच डिग्री से कम

भोपाल, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, शहडोल एवं जबलपुर में तीव्र शीतलहर रही। पचमढ़ी, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, उमरिया, नौगांव, मंडला एवं जबलपुर में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 222 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। अंडमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान हुआ कम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.