ठंड और स्मॉग से फिर खराब हुई राजधानी की हवा:पराली की घटनाओं में आई कमी, फिर भी बढ़ा रहा पॉल्यूशन

Updated on 20-11-2022 04:43 PM


दिल्ली में ठंड और स्मॉग की वजह से हवा खराब होती जा रही है। पराली जलने की घटनाओं में कमी आई है, फिर भी पॉल्यूशन कम नहीं हो रहा है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, रविवार को यहां खराब एयर क्वालिटी देखने को मिली। सुबह करीब 7 बजे AQI 297 दर्ज किया गया है।


यहां शनिवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा, जो सामान्य से बहुत कम था। इसके पहले राजधानी में 23 नवंबर 2020 को 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। उसके बाद से ये पहला मौका है कि यहां सबसे कम तापमान रहा है।


14 इलाकों में सबसे खराब हालात

राजधानी के 14 इलाकों में सबसे खराब हवा दर्ज की गई है। आनंद बिहार में सबसे ज्यादा हालात खराब है। यहां AQI 378 दर्ज किया गया। इसके अलावा अलीपुर में 312, शादीपुर में 304, द्वारका में 320. आईटीओ में 318, नेहरू नगर में 306, पटपड़गंज में 314, सोनिया विहार में 321, जहांगीरपुरी में 326, रोहिणी में 311, विवेक विहार में 316, बवाना में 313, मुंडका में 308, बुराड़ी में 314 है। AQI 301 से 400 तक बहुत खराब माना जाता है। लिहाजा इन इलाकों में लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है।


पराली और प्रदूषण के कारण हो रही एयर क्वालिटी खराब

गाड़ियों से हो रहे प्रदूषण की वजह से भी हवा पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के मुताबिक, पंजाब में शुक्रवार को 701 के मुकाबले शनिवार को 426 पराली जलाने की जानकारी सामने आई है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के PM2.5 प्रदूषण में पराली का हिस्सा शुक्रवार को 11% से बढ़कर शनिवार को 14% दर्ज हुआ।


दिल्ली में जीवन का हिस्सा बन गया प्रदूषण

राजधानी के लोगों का कहना है कि प्रदूषण जीवन का हिस्सा बन गया है। अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली और NCR में इसकी वजह से बहुत बुरे हालात होते हैं। इन दो महीनों में हम बाहर निकलने से बचते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि निर्माण, धूल, पराली जलाने और कई अन्य कारण से प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.