MP में 6 नवंबर से ठंड का अलर्ट 3 दिन हल्के बादल, फिर कंपकंपी

Updated on 31-10-2022 05:02 PM

मध्यप्रदेश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। 6 नवंबर के बाद ठंड और भी बढ़ने लगेगी। दरअसल 31 अक्टूबर यानी आज से पाकिस्तान से हिमालय के रास्ते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई है। हालांकि अगले 2-3 दिन हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की गर्मी बढ़ेगी। लेकिन हफ्तेभर बाद कंपकंपी बढ़ती जाएगी।

सबसे पहले जानिए मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा...
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 6 नवंबर के बाद मौसम बदलने लगेगा और अच्छी ठंड की शुरुआत हो जाएगी। पहले सप्ताह रात का तापमान 14 डिग्री के भी नीचे आ सकता हैं, जबकि दिन में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता हैं। इस बार देशभर में करीब 4 महीने कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। अभी हल्की सी धुंध सुबह और रात के समय रहने लगी है। 6 नवंबर के बाद इसमें बढ़ोतरी होती चली जाएगी।

ये दो सिस्टम बढ़ाएंगे कंपकंपी
मानसून की विदाई के बाद अब हिमालय से सिस्टम यानी हवाएं आना शुरू होने लगी हैं। हिमालय में बर्फबारी होने से यह सिस्टम स्ट्रांग होने लगेंगे। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम के आने पर तापमान हल्के बढ़ जाते हैं। इनके गुजरते ही मौसम में ठंड बढ़ जाएगी।

पहला - सर्दी के मौसम का पहला पश्चिमी विक्षोभ 31 अक्टूबर को कश्मीर में दस्तक देगा। इससे 1 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दूसरा - दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर को दस्तक देगा। यह पहले विक्षोभ की तुलना में ज्यादा मजबूत होगा। इसकी वजह से 5 नवंबर तक कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड तक भारी बर्फबारी हो सकती है।

यह है अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 महीने पहाड़ी राज्यों से मध्य भारत तक के राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। इस समय उत्तर, पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क पश्चिमोत्तर हवाएं चल रही हैं। उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरती हुई मध्य भारत तक ठंडक लेकर पहुंचेंगी। 6-7 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान ही नहीं, बल्कि गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना तक तापमान तेजी से गिरेगा।

भोपाल में 14 साल बाद अक्टूबर सबसे ठंडा
भोपाल में 14 साल बाद अक्टूबर सबसे ठंडा रहा। इस महीने में रात का औसत तापमान 18.8 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2007 में यह 18.4 डिग्री रहा था। पिछले 3 दिन से रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम बना हुआ है। रविवार को रात का तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 0.1 डिग्री की गिरावट हुई। सामान्य से कम तापमान रहने का सिलसिला अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से ही शुरू हो गया था। दीपावली की रात भी 11 साल में अक्टूबर में पड़ी दीपावली को सबसे सर्द रात रही थी।
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि इस बार उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने का सिलसिला सितंबर अंत से ही शुरू हो गया था। पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई थी। वहां से सर्द हवा आने का ट्रेंड इस बार जल्दी शुरू हो गया था। नमी भी तेजी से कम हुई। इस वजह से अक्टूबर में रात का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ सका।

दिन का पारा 2.6 डिग्री लुढ़का
रविवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। शनिवार के मुकाबले इसमें 2.6 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण तापमान में कमी आई। संकेतों के मुताबिक नवंबर में भी ठंड का यही ट्रेंड बना रहेगा। नवंबर में भी रात के सबसे कम तापमान का नया रिकॉर्ड बन सकता है।

अभी राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर और दिन का पारा 32 डिग्री के नीचे आ गए हैं। दो से तीन दिन तक इनमें मामूली बढ़ोतरी होगी। उसके बाद यह तेजी से नीचे गिरना शुरू हो जाएंगे। मौसम शुष्क और आसमान साफ होने के कारण अभी दिन का तापमान ज्यादा है। साइक्लोन बनने की वजह से उत्तर से हवाएं नहीं आ पा रही थीं। 6 नवंबर के बाद ठंड बढ़ना शुरू होगी।

हवाएं नहीं आने के कारण ऐसी स्थिति बनी

इस समय तक हिमालय में बर्फबारी होने और हवाएं नीचे मैदान की तरफ आने से हल्की गुलाबी ठंड होने लगती थी। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण थोड़ी ठंड बढ़ गई थी, लेकिन ये एक्टिविटी थमने से अक्टूबर में ठंड ज्यादा जोर नहीं पकड़ सकी। नवंबर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.