कोका कोला लाया एक यूनिक लॉक्ड बोतल , इसे आप अपनों को फ्री में भेज सकते हैं

Updated on 14-10-2022 05:48 PM

नई दिल्ली

 

 ऐसे ढेरों व्यक्ति हैं, जो कोक (Coke) या सॉफ्ट ड्रिंक (Soft Drink) के प्रेमी हैं। इस तरह के ड्रिंक की बोतल देखते ही उसे पीने का मन करने लगता है। लेकिन कोका कोला ने कोक की एक ऐसी बोतल (Locked Bottle) बाजार में उतारा है, जिसमें ताला बंद है। इस बोतल को सिर्फ गिफ्ट के तौर पर ही दिया जा सकता है। इसका ताला तो तभी खुलेगा, जबकि गिफ्ट देने वाला चाहेगा। फिलहाल इसे आप अपनों को फ्री में भेज सकते हैं।

क्या है लॉक्ड कोक
कोका-कोला इंडिया ने त्योहारी मौसम में एक तकनीक से मेल कर एक इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह है लॉक्ड बोतल में कोक। यह लिमिटेड एडिशन बोतल है। इसके कैप में एक लॉक फिट किया गया है जो कि ब्लूटूथ से जुड़ा है। यह तभी खुलेगी, जबकि उसे भेजने वाला अपने मोबाइल फोन से खोलेगा। इसे इस तरह से प्रोगाम किया गया है कि कोक भेजने वाले वाला अपने मोबाइल फोन से ही खोल सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह कंसेप्ट कोक के हालिया #MilkeHiManegiDiwali अभियान के अनुरूप है, जो लोगों को इस दिवाली व्यक्तिगत रूप से मिलने जुलने के लिए प्रोत्साहित करती है।

कैसे ले सकते हैं लॉक्ड कोक
यह कोक बाजार में या किसी दुकान के सेल्फ पर नहीं होगा। इसे आप किसी को भेजना चाहते हैं तो आपको इसे कंपनी की माइक्रोसाइट से बुक कराना होगा। बुक कराते वक्त गिफ्ट पाने वाले का नाम पता देना होगा। गिफ्ट बुक कराने वाला वहां अपना त्योहारी संदेश या शुभकामना भी लिखवा सकता है। इसे दिए गए पते पर डिलीवर किया जाएगा। लेकिन गिफ्ट पाने वाला इसे तत्काल खोल नहीं पाएगा। यह बोतल तो तभी खुलेगी जबकि भेजने वाला इसे आ कर अनलॉक करेगा।

कोका कोला की नई स्ट्रेटेडी लॉक्ड बोतल
कोका-कोला ब्रांड के मार्केटिंग डाइरेक्टर कौशिक प्रसाद का कहना है कि कोका-कोला हमेशा से कुछ नया करने में विश्वास करती है। इसमें Digital enablement और product innovation महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बार नई लॉक्ड बोतल पेश की गई है। यह लिमिटेड एशिन प्रोडक्ट भारत में उपलब्ध है। इसके जरिए त्योहारों पर अपनों के साथ खुशियां बांट सकते हैं।

फ्री में भेज सकते हैं गिफ्ट
कोका कोला इंडिया की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक यह लिमिटेड एडिशन कोक की बोतल डेडिकेटेड माइक्रोसाइट dedicated microsite के जरिए फ्री में आर्डर करने के लिए उपलब्ध है। इस माइक्रोसाइट को मबाइल फोन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। इसका पता है https://www.coke2home.com/coke-lock/ यहां जा कर आप भी फ्री गिफ्ट अपनों को भेज सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.