ब्रांडिंग वाले कैरी बैग पर 14 रुपए लेना पड़ा भारी

Updated on 19-02-2025 12:45 PM

अगर आप कोई भी प्रोडक्टर और सामान खरीदते हैं और कंपनी अपनी ब्रांडिंग लोगो लगा हुआ या प्रिंटेड कैरी बैग का चार्च आपसे करती है तो कंपनी या दुकानदार को यह मंहगा पड़ सकता है ऐसा ही एक मामला सामने आया है भोपाल से जिसमें एक ग्राहक को महज 14 रुपए के कैरी बैग के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन नतीजा ऐसा आया कि बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए यह सबक बन गया। मशहूर चाइल्ड प्रोडक्ट ब्रांड फर्स्ट क्राई को अपना लोगो छपा हुआ कैरी बैग ग्राहक को देना महंगा पड़ गया। उपभोक्ता आयोग भोपाल ने इसे अनुचित व्यापार मानते हुए कंपनी को न सिर्फ 14 रुपए वापस करने, बल्कि मानसिक कष्ट के लिए 10,000 रुपए और केस खर्च के रूप में 15,000 रुपए देने का आदेश सुनाया।

क्या है पूरा मामला? भोपाल के शाहपुरा निवासी सानिध्य जैन ने 24 अप्रैल 2023 को कोलार रोड स्थित फर्स्ट क्राई स्टोर से 162 रुपए के सामान की खरीदारी की। बिल चेक करने पर उन्होंने देखा कि स्टोर ने 14 रुपए अतिरिक्त जोड़ दिए हैं। जब उन्होंने इस बारे में स्टोर से सवाल किया, तो जवाब मिला कि कंपनी पॉलिसी के तहत कैरी बैग का चार्ज लिया जाता है। सानिध्य को यह बात अनुचित लगी, और उन्होंने उपभोक्ता आयोग में न्याय की गुहार लगाई।

फोरम ने सुनाया बड़ा फैसला फर्स्ट क्राई ने फोरम में दलील दी कि कैरी बैग लेना ग्राहक की मर्जी थी और शुल्क की जानकारी पहले से थी। लेकिन फोरम ने इसे अनुचित व्यापार और सेवा में कमी मानते हुए कंपनी का तर्क खारिज कर दिया। फोरम की बेंच 1 के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल और सदस्य प्रतिभा पांडे ने माना कि फर्स्ट क्राई अपने विज्ञापन वाले कैरी बैग के लिए ग्राहक से पैसे वसूल कर रही थी, जो गलत है।

फोरम ने फर्स्ट क्राई को आदेश दिया

  • 14 रुपए ग्राहक को लौटाए
  • मानसिक कष्ट के लिए 10,000 रुपए चुकाए
  • अन्य खर्च के तौर पर 5,000 रुपए अदा करे

ये है कानून— जानिए अपनेधिकार!

  • फोरम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी दुकान, मॉल या ब्रांड अपने लोगो और नाम वाला कैरी बैग ग्राहक को देता है, तो उसके पैसे नहीं वसूल सकता।
  • अगर आपसे भी ऐसा कोई चार्ज लिया जाता है, तो बिल और कैरी बैग संभालकर रखें
  • उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराएं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.