गाजियाबाद के ऐतिहासिक दूधेश्वरनाथ मठ में CM योगी ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठा पूरा मंदिर

Updated on 18-07-2026 01:38 PM
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में गुरुकुल वेद विद्यापीठ के विद्यार्थियों से मुलाकात की। महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की तथा निर्माणाधीन दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। इस दौरान महंत नारायण गिरी ने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंदिर में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान दूधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने गुरुकुल के छात्रों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति पर भी विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर महंत नारायण गिरी, शहर विधायक संजीव शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और डीएम रविन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

हर हर महादेव के नारों से गूंजा मंदिर परिसर

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसका मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए जवाब दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मंदिर तक जीटी रोड पर उनके काफिले के गुजरने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका गया, जिससे दिल्ली गेट और हापुड़ तिराहे पर पीक आवर में कुछ देर के लिए जाम लग गया। मंदिर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बुलंदशहर रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया।


दूधेश्वरनाथ का पौराणिक इतिहास

गाजियाबाद का प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर देश के प्रमुख शिव धामों में माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, त्रेतायुग में रावण के पिता महर्षि विश्रवा इस स्थान पर भगवान शिव की आराधना करने आते थे। बाद में शिवभक्त रावण ने भी यहां भगवान शिव की पूजा की। मंदिर की परंपरा के अनुसार, यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। मान्यता है कि यह शिवलिंग लंबे समय तक धरती में दबा रहा और कलियुग में संवत 1511 (1454 ई.) में पुनः प्रकट हुआ। इसके बाद इस स्थान का महत्व लगातार बढ़ता गया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी यहां दर्शन-पूजन कर मंदिर के जीर्णोद्धार में योगदान दिया। आज सावन, महाशिवरात्रि तथा कांवड़ यात्रा के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। नामचीन खिलाड़ी, अभिनेता और विदेशों से भी शिवभक्त यहां भगवान दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.