
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 फरवरी शुक्रवार को ट्रांजिट विजिट पर दोपहर 12:25 बजे अल्प प्रवास पर खजुराहो एयरपोर्ट पर रुकेगें। मुख्यमंत्री 11:15 बजे भोपाल से हवाई मार्ग से प्रस्थान कर 12 बजे खजुराहो एयरपोर्ट आएंगे। जहां वे केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत करेंगे। तद उपरांत यहां से केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री मैहर के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शनिवार 25 फरवरी को प्रात: 10:45 बजे अल्प प्रवास पर खजुराहो रुकेंगे और यहां से केंद्रीय गृहमंत्री प्रात: 10:50 बजे गोरखपुर तो वहीं मुख्यमंत्री प्रात: 11 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।