CM ने मंत्री और विधायकों के साथ देखी 'छावा':कहा- राष्ट्र प्रेम का संदेश देती हैं ऐसी फिल्में

Updated on 18-03-2025 02:59 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम को मंत्रियों और विधायकों के साथ छावा मूवी देखने पहुंचे। भोपाल के लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के बाद सीएम ने कहा कि ऐसी फिल्में राष्ट्र प्रेम का संदेश देती हैं।

बता दें कि सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी विधायकों को छावा फिल्म देखने का न्योता दिया था। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री भी किया गया है।

सीएम बोले- ऐसा बेटा भगवान सबको दे सीएम डॉ. यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र के इतिहास पर बनी फिल्म देखने मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ आया हूं। ऐसा पुत्र भगवान सबको दे। सीएम ने कहा कि उन्होंने अत्यधिक यातनाएं झेली, लेकिन राष्ट्र प्रेम के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। इस फिल्म से हमें सीख लेनी चाहिए। आज देश और धर्म के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी सरकार सीएम ने कहा कि यह राष्ट्र प्रेम का संदेश देने वाली प्रेरक फिल्म है। मध्यप्रदेश सरकार ऐसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी। राज्य सरकार भारत के वीर शासकों और देशभक्तों के संघर्ष की गाथा को प्रस्तुत करने वाले सिनेमा को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करेगी।

'संभाजी महाराज के बलिदान को सिनेमा ने किया जीवंत' सीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जितने साहसी और वीर थे। वैसे ही उनके सुपुत्र छत्रपति संभाजी महाराज भी थे, जिन्होंने राष्ट्र प्रेम का उदाहरण दिया। वे ऐसे शासक थे। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। 17वीं सदी में शासक रहे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन अर्थात 300 वर्ष से अधिक पुराने दौर के शासक के संघर्ष को सिनेमा के परदे पर जीवंत किया गया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकार इसके लिए बधाई के पात्र हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.