सरपंचों से सीएम बोले-:सचिव, सहायक सचिव यदि काम नहीं करेंगे तो हटा देंगे

Updated on 12-11-2025 02:16 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश स्तरीय सरपंच सम्मेलन में कहा कि सचिव-सहायक सचिव क्या हैं। काम नहीं करेंगे तो हटा देंगे। सीएम ने यह बात मंगलवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित सम्मेलन में सरपंचों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि सरपंच के मामले में कोई दिक्कत आ रही है और वे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें ठीक करेंगे।

उन्होंने कहा कि आपके जो विषय आए हैं, उनके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से आपके साथ है। जब सरपंच के सामने बैठेंगे, तो सचिव और रोजगार सहायक को भी आना चाहिए। इनके बिना बात नहीं बनती। आपको जो पावर हैं, वो बड़े-बड़े पद वालों को भी नहीं हैं।

सरकार की योजनाओं का आधार सरपंच हैं। सीएम ने कहा कि हम पंचायतों को 25 लाख रुपए तक के कार्य करने का अधिकार दे रहे हैं और पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही पंचायतों के लिए 2472 अटल पंचायत भवन, 1037 सामुदायिक भवन, 106 जनपद पंचायत भवन तथा 5 जिला पंचायत भवन स्वीकृत किए गए।

इसके पहले सीएम ने दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखवाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंचायत, नगरीय निकाय में टकराव रोकेंगे

सीएम ने कहा कि शहरीकरण जैसे बढ़ रहा है, तो पंचायत और पास के नगरीय निकायों में कई बार टकराव होता है। नगरीय निकाय के पार्षद और सीएमओ के पास बहुत सारी चीजें होती हैं। पंचायत में केवल सचिव और सहायक सचिव ही होते हैं।

हम ऐसा समाधान निकालेंगे कि हमारी पंचायत भी जिंदा रहे और विकास का काम भी बंद न हो। इस बार 24, 25 और 26 नवंबर को भोपाल में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत के अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में इस पर चर्चा करेंगे। मैकेनिज्म बनाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.