मुख्यमंत्री बताए कि क्या विधानसभा विशेष सत्र के बाद आदिवासियों को नौकरी मिलने लगगी : कश्यप

Updated on 26-11-2022 04:54 PM

जगदलपुर

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़िया समाज के सभी वर्गों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बताए कि क्या विधानसभा के विशेष सत्र के तुरंत बाद आदिवासियों को नौकरी मिलने लग जाएगी? क्या मेडिकल शिक्षा एमबीबीएस में इस वर्ष जनजाति वर्ग के 104 बच्चों का जो नुकसान हो रहा था, उन बच्चों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाया जायेगा? क्या रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया 03 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी? प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस फिर से आदिवासियों को गुमराह करने के प्रयास में है, लेकिन छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज गुमराह नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल राजनीतिक छल कपट करना जानती है। जो लोग आदिवासी आरक्षण के खिलाफ पिटीशन लगाते हैं, कांग्रेस सरकार उन्हें पुरस्कृत करती है, सत्ता की मलाई खिलाती है। आदिवासी वर्ग के आरक्षण के खिलाफ जिसने पिटीशन लगाई, उसे अभी भूपेश बघेल सरकार ने आयोग का अध्यक्ष बनाकर पुरस्कृत किया गया है। कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के साथ भी विश्वासघात किया, 27 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया और अपने ही आदमी से इसके खिलाफ चुनौती पेश करवा दी। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए जिसने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की और उस पर स्टे लगवाया, उसे भूपेश सरकार पहले ही राज्य मंत्री बना चुकी है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग बचा नहीं है, जिसे भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने छला नहीं है। भूपेश बघेल सरकार के दोहरे चरित्र को छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है। यह सरकार बेनकाब हो चुकी है। विधानसभा के विशेष सत्र में भूपेश बघेल को शपथ पत्र देकर छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाना चाहिए कि अपने किसी चंगू मंगू को उच्च न्यायालय में याचिका लगवाकर अपने उस विधेयक को निरस्त नहीं करवाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.